September 2023 Horoscope: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सितंबर का मासिक राशिफल यहां देखें

Monthly Horoscope September 2023 (मासिक राशिफल 2023): रक्षा बंधन 2023 से 5 राशियों की किस्मत खुल जाएगी जिसका लाभ इस राशि के लोगों को सितंबर महीने में भी मिलेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर।

september rashifal 2023

Seprember 2023 Horoscope In Hindi

Monthly Horoscope September 2023 (मासिक राशिफल सितंबर 2023): सितंबर का महीना ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने जन्माष्टमी (Janmashtami 2023), कजरी तीज (Kajari Teej 2023), बहुला चतुर्थी, हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2023), कलंक चतुर्थी समेत कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। इसी के साथ कई बड़े ग्रहों का गोचर भी इस महीने होगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर महीना।

मेष राशि सितंबर राशिफल 2023 (Aries September 2023 Horoscope)

यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 17 सितम्बर के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 11 से 17 सितम्बर के बीच व्यवसाय को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न का दान करें।

वृषभ राशि सितंबर राशिफल 2023 (Taurus September 2023 Horoscope)

राशि स्वामी शुक्र व बुध का गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 17 से 28 सितम्बर के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें।

मिथुन राशि सितंबर राशिफल 2023 (Gemini September 2023 Horoscope)

इस माह व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। 17 सितम्बर के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

कर्क राशि सितंबर राशिफल 2023 (Cancer September 2023 Horoscope)

व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 11 से 23 सितम्बर तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 17 से 22 सितम्बर के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

सिंह राशि सितंबर राशिफल 2023 (Leo September 2023 Horoscope)

सूर्य 17 सितम्बर तक इसी राशि में रहेंगे फिर उसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। चन्द्र गोचर के कारण माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 27 सितम्बर के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या राशि सितंबर राशिफल 2023 (Virgo September 2023 Horoscope)

शुक्र व बुध अनकूल है। परिवार में प्रथम सप्ताह में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

तुला राशि सितंबर राशिफल 2023 (Libra September 2023 Horoscope)

इस माह के 11 से 17 सितम्बर के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 17 से 22 सितम्बर के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें। गुरु का खष्ठम गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

वृश्चिक राशि सितंबर राशिफल 2023 (Scorpio September 2023 Horoscope)

सूर्य का दशम व शनि का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 सितम्बर के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु राशि सितंबर राशिफल 2023 (Sagittarius September 2023 Horoscope)

इस माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। 17 से 24 सितम्बर के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व सूर्य लाभ देंगे। सूर्य व गुरु गोचर 17 सितंबर के बाद लाभप्रद है।

मकर राशि सितंबर राशिफल 2023 (Capricorn September 2023 Horoscope)

शनि इसी राशि से द्वितीय हैं।शनि राजनीति के लिए मंगलमय हैं। जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

कुंभ राशि सितंबर राशिफल 2023 (Aquarius September 2023 Horoscope)

सूर्य 17 सितम्बर के बाद राशि से खष्ठम रहेंगे। धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मेष व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

मीन राशि सितंबर राशिफल 2023 (Pisces September 2023 Horoscope)

17 सितम्बर के बाद सूर्य सप्तम व राशि स्वामी गुरु जॉब में उन्नति देंगे। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 18 से 25 सितम्बर के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। मकर व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकीन04 परिक्रमा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited