Rashifal Moon Transit 2023: चंद्र देव धनु राशि में करेंगे प्रवेश, चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत

Rashifal Chandra Gochar 2023: चंद्र देव हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं। इस समय ये वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और 5 जून की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर ये धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए चंद्रमा का ये गोचर किन राशियोंं के लिए शुभ साबित होगा।

chandra rashi parivartan 2023

Moon Transit 2023: चंद्रमा का गोचर 5 राशियों की किस्मत चमकाएगा

Rashifal Moon Transit 2023: ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ये एक राशि में लगभग सवा दो दिन तक गोचर करता है। चंद्रमा की हमारे जीवन में बड़ी भूमिका होती है। इनका महत्व इस बात से जाना जा सकता है कि किसी भी व्यक्ति की कुंडली में राशि का निर्धारण चंद्रमा के आधार पर ही किया जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में मौजूद होता है वही व्यक्ति की जन्म राशि कहलाती है। सूर्य और बुध चंद्रमा के मित्र माने जाते हैं। वहीं राहू-केतु से इनकी बिल्कुल भी नहीं बनती। 5 जून की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए ज्योतिष जानकारों अनुसार चंद्रमा का ये गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।

Weekly Horoscope (05-11 June 2023)

मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। अगर किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसका निपटारा होगा। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। किस्मत का खूब साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती चली जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। घर में कोई शुभ काम संपन्न होगा। माता की सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के मानसिक तनाव कम होंगे। नए काम की शुरुआत करेंगे। शरीर में भरपूर ऊर्जा रहेगी और पूजा-पाठ के कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। धन में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन मिलने के जबरदस्त योग हैं। कई माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें
Papmochani Ekadashi 2025 Paran Time  पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण समय 26 मार्च को कितने से कितने बजे तक रहेगा यहां से जानिए

Papmochani Ekadashi 2025 Paran Time: पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण समय 26 मार्च को कितने से कितने बजे तक रहेगा? यहां से जानिए

Ayodhya Ram Mandir अयोध्या राम मंदिर में अब रोज लगेगा राम दरबार बनेंगे PASS जानें रोज कितने लोग कर सकेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में अब रोज लगेगा राम दरबार, बनेंगे PASS, जानें रोज कितने लोग कर सकेंगे दर्शन

Vishnu Sahasranama Path Benefits एकादशी के दिन पढ़ें भगवान विष्णु के ये स्तोत्र मिलेंगेअनेकों लाभ जानें क्या है विष्णु सहस्रनाम के पाठ की महत्ता और नियम

Vishnu Sahasranama Path Benefits: एकादशी के दिन पढ़ें भगवान विष्णु के ये स्तोत्र, मिलेंगेअनेकों लाभ, जानें क्या है विष्णु सहस्रनाम के पाठ की महत्ता और नियम

Guru Pradosh Vrat 2025 Date And Puja Vidhi चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा जानिए प्रदोष व्रत की तिथि शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Guru Pradosh Vrat 2025 Date And Puja Vidhi: चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, जानिए प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Papmochini Ekadashi Aarti पापमोचिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये आरती प्रसन्न होंगे नारायण देखें पापमोचिनी एकादशी की आरती लिरिक्स लिखित में

Papmochini Ekadashi Aarti: पापमोचिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये आरती, प्रसन्न होंगे नारायण, देखें पापमोचिनी एकादशी की आरती लिरिक्स लिखित में

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited