Narali Purnima 2024: आज है नारली पूर्णिमा, यहां जानिए इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा
Narali Purnima 2024: जैसा कि नाम से भी पता चलता है नारली पूर्णिमा के दिन नारियल का विशेष महत्व होता है। ये त्योहार हर साल श्रावणी पूर्णिमा और रक्षा बंधन के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल नारली पूर्णिमा कब है।



Narali Purnima 2024
Narali Purnima 2024 (नारली पूर्णिमा 2024): हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन के साथ-साथ नारली पूर्णिमा का त्योहार भी मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान वरुण की पूजा की जाती है। इस दिन समुद्र देवता को नारियल चढ़ाया जाता है। मान्यताओं अनुसार नारली पूर्णिमा पर्व के दिन वरुण देवता के लिए विशेष पूजा अनु्ष्ठान करने से बाढ़ का खतरा नहीं रहता। इस दिन भगवान शिव की भी पूजा होती है क्योंकि ऐसा माना गया है कि नारियल की तीन आंखें शंकर जी का प्रतिनिधित्व करती हैं। चलिए जानते हैं इस साल नारली पूर्णिमा कब है।
नारली पूर्णिमा 2024 तिथि व मुहूर्त (Narali Purnima 2024 Date And Time)
नारली पूर्णिमा - 19 अगस्त 2024, सोमवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 19 अगस्त 2024 को 03:04 AM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 19 अगस्त 2024 को 11:55 PM बजे
नारली पूर्णिमा का महत्व (Narali Purnima Ka Mahatva)
नारली पूर्णिमा का त्योहार विशेष रूप से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान वरुण की पूजा करते हैं और समुद्र के देवता को नरियाल चढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन पर समुद्र में की गई पूजा से मछुआरों को सभी प्रकार की अप्रिय घटनाओं से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग सिर्फ नारियाल ही खाते हैं। इतना ही नहीं इस दिन लोग प्रकृति के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए पेड़ भी लगाते हैं।
इस दिन वरुण देवता के अलावा भगवान शिव की भी पूजा होती है और पूजा की रस्में पूरी करने के बाद मछुआरे अपनी नौकाओं से समुद्र में जाते हैं। फिर एक छोटी सी यात्रा तय करने के बाद, वे किनारे पर वापस लौट आते हैं और बचा हुआ दिन उत्सव में बिताते हैं। इस दिन नारियल से मीठा व्यंजन तैयार किया जाता है जिसे भगवान को अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्य मिलकर खाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
30 जून के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल का समय, जानें आज कौन सा व्रत है?
July Calender 2025: जुलाई में कब है नाग पंचमी, हरियाली तीज और एकादशी? यहां देखें जुलाई 2025 का पूरा कैलेंडर
Sawan 2025 : शिवलिंग की पूजा के समय किस ओर होना चाहिए आपका मुख, पूर्व या उत्तर क्या है सही दिशा
Weekly Rashifal (29 June To 5 July 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Sawan 2025: 12 में से चार ज्योतिर्लिंगों के कई जगहों पर स्थित होने का किया जाता है दावा, जानें क्या है मान्यता
Delhi Crime: जल्लाद बना पिता, चाकू मारकर 10 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, बारिश में खेलने की जिद पर ली जान
मराठी मानुष की शक्ति के आगे हारी महाराष्ट्र सरकार- फडणवीस ने त्रिभाषा नीति पर वापस लिया आदेश तो बोले उद्धव ठाकरे
Delhi News: नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साया वर्कर, मैनेजर पर किया पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार
Ceasefire in Gaza: गाजा में युद्धविराम के लिए ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, Hamas से बंधकों को रिहा करने की मांग
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षक किये नियुक्त, कई बड़े नाम शामिल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited