Navratri 2023 Date: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जान लें क्या है इसका इतिहास और महत्व

Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 15 अक्टूबर से होने वाली है। ये नवरात्रि हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं नवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

navratri 2023

Navratri 2023 Dates, Puja Timings: इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन से हो रहा है। शारदीय नवरात्रि के दौरान माता रानी के नौ रूपों की पूजा का विधान है। इस समय में माता दुर्गा के नव रूपों की विधि- विधान से पूजा की जाती है। जो भी भक्त इस समय में माता रानी की सच्चे मन से भक्ति और उपासना करता है। मां उसके भंडार भरती हैं। शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इसका समापन दशमी के दिन होता है। इसी दिन दशहरा का त्योहार भी मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक रहेगी। 24 अक्टूबर को माता का विसर्जन किया जाएगा और इसी दिन दशहरा का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस पूरे नौ दिन माता के भक्त बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ माता रानी की पूजा और भक्ति में डूबे रहते हैं। इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
संबंधित खबरें

घट स्थापना शुभ मुहूर्त ( Ghat Sthapana shubh muhurat)

संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो जाएगी। शारदीय नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ समय सुबह 6:21 बजे से 10:12 बजे तक है। साथ ही घट स्थापना पर अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:30 बजे तक रहेगा। इस समय में कलश स्थापना करना शुभ होगा।
संबंधित खबरें
End Of Feed