Navratri 2023 Maa Durga Aarti: देखें जय अम्बे गौरी मैय्या जय श्यामा गौरी आरती लिरिक्स हिंदी में, नवरात्र के नौ दिन पढ़ें ये आरती

Navratri 2023 Maa Durga Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी आरती): नवरात्रि पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को पूजा जाता है। नवरात्रि में माता रानी की पूजा के समय उनकी आरती करना बिल्कुल भी न भूलें। यहां जानिए माता रानी की आरती।

jai ambe gauri aarti

Navratri 2023 Maa Durga Arti & Mantra Lyrics in Hindi: जय अंबे गौरी आरती हिंदी लिरिक्स

Navratri 2023 Maa Durga Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी आरती): चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। मां दुर्गा की उपासना के ये पावन दिन हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होते हैं। कहते हैं जो कोई भी इस दौरान सच्चे दिल से मां को याद करता है उस पर माता की कृपा जरूर बरसती है। चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक माता रानी की विधि विधान पूजा की जाती है। साथ ही उनकी पूजा के समय आरती करना बेहद जरूरी माना गया है। यहां देखें मां दुर्गा की आरती जिसे करने से माता रानी तुरंत ही हो जाएंगी प्रसन्न।

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। इसलिए आरती का बड़ा ही महत्व माना गया है। हर देवी-देवता की कोई न कोई आरती जरूर होती है। नवरात्रि का पर्व चल रहा है ऐसे में इन नौ दिन मां दुर्गा की आरती की जाएगी। सुबह-शाम माता की विधि विधान पूजा करने के बाद उनकी आरती को करना बिल्कुल भी न भूलें।

माता की आरती, जय अंबे गौरी आरती हिंदी लिरिक्स (Mata Ki Aarti, Jai Ambe Gauri Aarti Hindi Lyrics)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।

रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।

सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों ।

बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता,

भक्तन की दुख हरता । सुख संपति करता ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरती, जो कोइ नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

माता की आरती, जय अंबे गौरी आरती अंग्रेजी लिरिक्स (Mata Ki Aarti, Jai Ambe Gauri Aarti English Lyrics)

Jai Ambe Gauri, Maiya Jai Shyama Gauri

Tumako Nishadin Dhyavat, Hari Bramha Shivari

Om Jai Ambe Gauri

Mang Sindur Virajat, Tiko Mrigamad Ko

Ujjval Se Dou Naina, Chandravadan Niko

Om Jai Ambe Gauri

Kanak Saman Kalevar, Raktambar Raje

Raktpushp Gal Mala, Kanthan Par Saje

Om Jai Ambe Gauri

Kehari Vahan Rajat, Khadag Khappar Dhari

Sur-Nar-Munijan Sevat, Tinake Dukhahari

Om Jai Ambe Gauri

Kaanan Kundal Shobhit, Nasagre Moti

Kotik Chandr Divakar, Rajat Sam Jyoti

Om Jai Ambe Gauri

Shumbh-Nishumbh Bidare, Mahishasur Ghati

Dhumr Vilochan Naina, Nishadin Madamati

Om Jai Ambe Gauri

Chand-Mund Sanhare, Shonit Bij Hare

Madhu-Kaitabh Dou Mare, Sur Bhayahin Kare

Om Jai Ambe Gauri

Bramhani, Rudrani,Tum Kamala Rani

Agam Nigam Bakhani,Tum Shiv Patarani

Om Jai Ambe Gauri

Chausath Yogini Mangal Gavat,Nritya Karat Bhairu

Bajat Tal Mridanga,Aru Baajat Damaru

Om Jai Ambe Gauri

Tum Hi Jag Ki Mata, Tum Hi Ho Bharata

Bhaktan Ki Dukh Harta, Sukh Sampati Karta

Om Jai Ambe Gauri

Bhuja Char Ati Shobhi,Varamudra Dhari

Manvanchhit Fal Pavat,Sevat Nar Nari

Om Jai Ambe Gauri

Kanchan Thal Virajat, Agar Kapur Bati

Shrimalaketu Mein Rajat, Koti Ratan Jyoti

Om Jai Ambe Gauri

Shri Ambeji Ki Arati, Jo Koi Nar Gave

Kahat Shivanand Svami, Sukh-Sampatti Pave

Om Jai Ambe Gauri

मां दुर्गा के मंत्र (Maa Durga Mantra)

1. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

2. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

3. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited