Navratri 2024 5th Day, Maa Skandmata Ki Puja Vidhi: नवरात्रि के पांचवें दिन कैसे करें माता स्कंदमाता की पूजा, नोट कर लें पूजा-विधि, भोग, मंत्र और आरती

Navratri 2024 5th Day Maa Skandmata Puja Vidhi, Mantra, Aarti: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। स्कंदमाता को केले का भोग प्रिय है। आइये जानते हैं, माता स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र और आरती।

Navratri 2024 5th Day, Maa Skandmata Puja Vidhi, Vrat Katha, Timings, Mantra, Aarti
Navratri 2024 5th Day Maa Skandmata Puja Vidhi and Mantra: नवरात्रि के 9 दिन माता के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। इन 9 दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। कल यानी 13 अप्रैल को नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अराधना की जाती है। मां स्कंदमाता की मूर्ति में भगवान कार्तिकेय उनकी गोद में विराजमान नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि माता की पूजा करने से आपको हर तरह की चिंताओं से छुटकारा मिलता है और धन की प्राप्ति होती है। माता का यह स्वरूप संतान की कामना की पूर्ति करता है। आइये जानते हैं मां स्कंदमाता की पूजा की विधि, मंत्र, आरती और प्रिय भोग समेत सबकुछ

मां स्कंदमाता की पूजा विधि (Maa Skandmata Puja Vidhi)

1) नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए प्रात: स्नान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण कर पूजा करें।
2) पूजा के लिए लाल पुष्प लेकर माता का स्मरण करें।
3) देवी को गंध, अक्षत, धूप, फूल, फल, बताशा, पान, लौंग, इलायची अर्पित करें। धूप और दीप जलाएं।
End Of Feed