Shardiya Navratri 2024 Navami Puja Vidhi: नवरात्रि की नवमी पर कैसे करें पूजा, जानिए कन्या पूजन और हवन पूजन समेत सारी जानकारी

Shardiya Navratri 2024 Navami Puja Vidhi, (शारदीय नवरात्रि 2024 नवमी पूजा विधि) Nomi Tithi Puja Katha in Hindi, Muhurat Time: चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी मनाई जाती है तो वहीं शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महा नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की उपासना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन कन्या पूजन और हवन पूजन भी किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं दुर्गा नवमी की पूजा विधि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त।

Shardiya Navratri 2024 Navami Puja Vidhi

Shardiya Navratri 2024 Navami Puja Vidhi, Muhurat

Shardiya Navratri 2024 Navami Puja Vidhi, शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि पूजा: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन लोग कन्या पूजन (Kanya Pujan Muhurat 2024) और हवन पूजन (Havan Pujan Muhurat 2024) भी करते हैं। फिर इसके बाद नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है। बता दें नवरात्रि की नवमी को महा नवमी (Maha Navami 2024) और दुर्गा नवमी (Durga Navami 2024) के नाम से भी जाना जाता है। वहीं चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर राम नवमी मनाई जाती है। चलिए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि की नवमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त समेत सारी जानकारी।

नवरात्रि नवमी पूजा मुहूर्त 2024 (Navratri Navami Puja Muhurat 2024)

इस साल नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर की दोपहर 12:06 बजे से 12 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:58 बजे तक रहेगी।

नवरात्रि नवमी पूजा विधि (Navratri Navami Puja Vidhi)

  • नवरात्रि की नवमी तिथि पर सुबह नहा धोकर प्रसाद, नवरस युक्त भोजन तैयार करें।
  • पूजा शुरू करने से पहले देवी सिद्धिदात्री का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जप करें।
  • फिर मां को फल, भोग, मिष्ठान, पांचों मेवा, नारियल आदि चीजें चढ़ाएं।
  • इसके बाद माता को रोली लगाएं।
  • इसके बाद दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • फिर माता आरती करें। साथ में हवन पूजन भी करें।
  • इसके बाद कन्या भोजन कराएं।
  • फिर अपना व्रत खोल लें।

नवरात्रि नवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2024 (Navratri Navami Kanya Pujan Muhurat 2024)

ब्रम्ह मुहूर्त-04;39 से 05 बजकर 30 मिनट
अभिजीत-11:44am जे 12:31pm तक
विजय मुहूर्त-02:0 pm से 02:47 pm तक
गोधूली मुहूर्त-05:54 pm जे 07:08 pm तक

नवरात्रि नवमी हवन पूजन मुहूर्त 2024 (Navratri Navami Havan Pujan Muhurat 2024)

नवरात्रि नवमी हवन पूजन मुहूर्त 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 अक्टूबर को प्रातःकाल 10:58 तक रहेगा।

शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन (Shardiya Navratri Nine Day)

शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। सिद्धि देने वाले देवी को सिद्धिदात्री देवी कहते हैं। मां दुर्गा का ये स्वरूप भक्तों के अंदर की बुराइयों और अंधकार को दूर करने के लिए जाना जाता है।

नवरात्रि नवमी अनुष्ठान (Navratri Navami Par Kya Karte Hain)

  • मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • कन्या पूजन
  • हवन पूजन
  • व्रत का पारण

नवरात्रि महा नवमी हवन पूजन (Navratri Navami Havan Pujan)

नवरात्रि की नवमी तिथि पर हवन पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसे चंडी होम के नाम से भी जानते हैं। मां दुर्गा के भक्त इस दिन की पूजा के बाद हवन का आयोजन करते हैं। हवन के बाद कन्या पूजन करके व्रत पारण किया जाता है।

नवरात्रि नवमी व्रत कथा (Navratri Navami Vrat Katha)

नवरात्रि नवमी की पौराणिक कथा अनुसार भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठोर तपस्या करके ही 8 सिद्धियां प्राप्त की थी। कहते हैं मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया था और वह महादेव अर्धनारीश्वर कहलाए थे। मां दुर्गा का नौवां स्वरूप अन्य सभी स्वरूपों की तुलना में सबसे ज्यादा शक्तिशाली कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा का यह स्वरूप सभी देवी देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था। मां सिद्धिदात्री ने दैत्य महिषासुर का अंत करके सभी को इसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited