Navratri 8th Day Katha, Puja Vidhi: नवरात्रि अष्टमी की कथा, मंत्र, भोग, पूजा विधि, आरती, रंग सहित सारी जानकारी देखें यहां

Navratri 8th Day Maa Mahagauri Katha, Mantra, Puja Vidhi, Bhog, Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के आठवें दिन की पूजा विधि, मंत्र, कथा, भोग, आरती सहित सारी जानकारी।

Navratri 8th Day Maa Mahagauri

Navratri 8th Day Maa Mahagauri

Navratri 8th Day Maa Mahagauri Katha, Mantra, Puja Vidhi, Bhog, Aarti Lyrics In Hindi (नवरात्रि आठवां दिन): शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है। ये मां दुर्गा का आठवां स्वरूप माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्टूबर को दोपहर 12:30 पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल दुर्गा अष्टमी का व्रत 11 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। मां महागौरी को शिव जी की अर्धांगिनी माना जाता है। इनकी पूजा करने से साधक को हर प्रकार के कष्टों से मु्क्ति मिलती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के आठवें दिन की पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती सहित सारी जानकारी।

दुर्गा अष्टमी पूजा विधि (Durga Ashtami Puja Vidhi)

  • नवरात्रि व्रत के आठवें दिन सुबह स्नान के बाद सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
  • उसके बाद मां महागौरी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करें।
  • फिर माता महागौरी को सफेद रंग का पु्ष्प अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
  • उसके बाद माता रानी को कुमकुम तिलक और पंचमेवा अर्पित करें।
  • अंत में मां महागौरी की कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • इस दिन हवन करें और कन्या पूजन करें इसके साथ ही भोग लगाएं।

मां महागौरी मंत्र (Maa Mahagauri Mantra)

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Navratri 8th Day Bhog (मां महागौरी भोग)

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है। इस दिन मां को नारियल का भोग लगाना चाहिए। ये भोग मां को बहुत ही प्रिय है। महागौरी को इस चीज का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं।

मां महागौरी का पसंदीदा फूल (Maa Mahagauri Priy Flower)

मां महागौरी का प्रिय फूल मोगरा है। इस फूल को मां चरणों में अर्पित करने से मां महागौरी की कृपा प्राप्त होती है।

Navratri 8th Day Colour (नवरात्रि के आठवें दिन का रंग)

नवरात्रि के आठवें दिन आप गुलाबी रंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं। मां महागौरी को गुलाबी रंग बहुत ही पसंद है।

मां महागौरी व्रत की कथा (Maa Mahagauri Vrat Katha In Hindi)

देवी भगवत पुराण के अनुसार मां पार्वती ने शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की थी। उस समय में मां ने केवल कंदमूल और पत्तों का ही आहार किया था। उसके बाद मां महागौरी केवल हवा पीकर ही तर करना शुरू कर दिया। इस कठिन तप को करने से माता को महान गौरव की प्राप्ति हुई थी। इसके कारण मां का नाम महागौरी पड़ गया। मां पार्वती की तपस्या के प्रसन्न होकर शिव जी ने मां से गंगा में स्नान करने के लिए कहा । मां महागौरी जब गंगा में स्नान करके आईं। तब मां देवी का रूप श्याम वर्ण के साथ प्रकट हुईं। जो कौशिकी कहलाई और उनका रूप उज्जवल चंद्र के सामान हो गया। तब मां पार्वती महागौरी कहलाईं। माता महागौरी की पूजा करने से भक्तों का कल्याण करती हैं। इसके साथ ही उनकी पूजा करने से सारी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

मां महागौरी आरती लिरिक्स (Maa Mahagauri Aarti Lyrics)

जय महागौरी जगत की माया।
जय उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहा निवास॥
चन्द्रकली और ममता अम्बे।
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे॥
भीमा देवी विमला माता।
कौशिक देवी जग विख्यता॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो॥
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited