Navratri 9th Day Katha, Puja Vidhi: नवरात्रि के नौवें दिन होती है मां सिद्धदात्री पूजा, यहां जानें पूजा विधि, भोग, रंग, आरती, मंत्र सहित सारी जानकारी
Navratri 9th Day Maa Siddhidatri Katha, Mantra, Puja Vidhi, Bhog, Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कथा, पूजा विधि, मंत्र, भोग, आरती सहित सारी जानकारी के बारे में।

Navratri 9th Day
Navratri 9th Day Maa Siddhidatri Katha, Mantra, Puja Vidhi, Bhog, Aarti Lyrics In Hindi (नवरात्रि नौंवा दिन): शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए समर्पित होता है। ये माता का नौंवा रूप होता है। ऐसा माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक को सकारात्मक मिलती है और सिद्धियों की प्राप्ति होती है। माता सिद्धिदात्री के पास हजारों सिद्धियां हैं। इनकी पूजा से सिद्धि मिलती है। मां सिद्धिदात्री से भगवान शिव को भी सिद्धियां मिली थीं। इसके कारण ही उन्होंने अर्धनारीश्वर रूप धारण किया था। नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस साल नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। 11 अक्तूबर को ही नवमी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं नवमी तिथि की पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती के बारे में।
Navratri 2024 Kanya Puja Vidhi, Muhurat
Maa Siddhidatri Puja Vidhi (मां सिद्धिदात्री पूजा विधि)
- नवरात्रि के नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- उसके बाद मंदिर की सफाई करें और मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें।
- फिर मां को कुमकुम, अक्षत, चंदन और फूल अर्पित करें।
- इस दिन हवन करने का भी विधान है। नवमी तिथि पर हवन करें।
- नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराएं ।
- अंत में मां सिद्धिदात्री की कथा का पाठ करें और आरती करें।
- फिर मां को भोग लगाएं और प्रसाद सब में बांटें।
Maa Siddhidatri Mantra (मां सिद्धिदात्री मंत्र)
ॐ देवी सिद्धिदात्री नमः।,
ॐ ह्लीं सिद्धिदात्री महादेवी सर्वसम्पत् सिद्धिं मे कुरु स्वाहा।,
ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं सिद्धिदात्री नमः।,
ॐ सर्वेभ्यो नमः सिद्धिदात्री सर्वदुःख निवारिणी सर्वसिद्धिं प्रदायिनी।
Navratri 9th Day Bhog (नवरात्रि के नौवें दिन का भोग)
नवरात्रि के नौंवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को हलवा, पूड़ी और काले चने का भोग लगाया जाता है। यही भोजन कन्या को भी कराया जाता है।
मां सिद्धिदात्री का पसंदीदा फूल (Maa Siddhidatri Priy Flower)
मां सिद्धिदात्री को सफ़ेद और लाल कमल के फूल पसंद हैं। आप इस दिन पूजा में माता को कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं।
Navratri 9th Day Colour (नवरात्रि के नौवें दिन का रंग)
नवरात्रि के नौवें दिन बैंगनी रंग पहना जाता है। बैंगनी मां सिद्धिदात्री को बहुत ही प्रिय है। इस दिन पूजा में आप ये रंग पहन सकते हैं।
Maa Siddhidatri Katha (मां सिद्धिदात्री कथा)
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान भोलेनाथ माता सिद्धिदात्री से सिद्धियां प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। मां सिद्धिदात्री की कृपा से भगवान शिव को आठों सिद्धियां प्राप्त की और अपना आधा शरीर देवी का हो गया। तब से ही वो अर्धनारीश्वर कहलाने लगे। मां सिद्धिदात्री का ये रूप अत्यंत ही शक्तिशाली माना जाता है। इनके इस रूप से अद्भुत तेज प्रकट होता है। कथा के अनुसार जब देव महिषासुर के आंतक से परेशान हो गए। तब शिव जी की शरण में गए। तब वहां पर देवतागण ने एक तेज प्रकट हुआ था। उसी तेज दिव्य शक्ति का निर्माण हुआ। वहीं मां सिद्धिदात्री का रूप कहलाया।
Maa Siddhidatri Aarti (मां सिद्धिदात्री आरती)जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता।
तु भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है॥
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥
तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली॥
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा॥
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

3 June 2025 Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर ये रहेंगे शुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: 24 एकादशियों का फल देती है निर्जला एकादशी, यहां से पढ़ें इसकी व्रत कथा, हिंदी में

Nirjala Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: 6 या 7, जून में कब है निर्जला एकादशी? यहां जानिए व्रत और पूजा की विधि

2 June 2025 Panchang: जानिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

Sawan Jal Date 2025: सावन में कब चढ़ेगा कावड़ जल, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited