Navratri 9th Day Katha, Puja Vidhi: नवरात्रि के नौवें दिन होती है मां सिद्धदात्री पूजा, यहां जानें पूजा विधि, भोग, रंग, आरती, मंत्र सहित सारी जानकारी

Navratri 9th Day Maa Siddhidatri Katha, Mantra, Puja Vidhi, Bhog, Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कथा, पूजा विधि, मंत्र, भोग, आरती सहित सारी जानकारी के बारे में।

Navratri 9th Day
Navratri 9th Day Maa Siddhidatri Katha, Mantra, Puja Vidhi, Bhog, Aarti Lyrics In Hindi (नवरात्रि नौंवा दिन): शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए समर्पित होता है। ये माता का नौंवा रूप होता है। ऐसा माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक को सकारात्मक मिलती है और सिद्धियों की प्राप्ति होती है। माता सिद्धिदात्री के पास हजारों सिद्धियां हैं। इनकी पूजा से सिद्धि मिलती है। मां सिद्धिदात्री से भगवान शिव को भी सिद्धियां मिली थीं। इसके कारण ही उन्होंने अर्धनारीश्वर रूप धारण किया था। नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस साल नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। 11 अक्तूबर को ही नवमी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं नवमी तिथि की पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती के बारे में।

Maa Siddhidatri Puja Vidhi (मां सिद्धिदात्री पूजा विधि)

  • नवरात्रि के नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद मंदिर की सफाई करें और मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • फिर मां को कुमकुम, अक्षत, चंदन और फूल अर्पित करें।
  • इस दिन हवन करने का भी विधान है। नवमी तिथि पर हवन करें।
  • नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराएं ।
  • अंत में मां सिद्धिदात्री की कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • फिर मां को भोग लगाएं और प्रसाद सब में बांटें।

Maa Siddhidatri Mantra (मां सिद्धिदात्री मंत्र)

ॐ देवी सिद्धिदात्री नमः।,
End Of Feed