Navratri Colours 2024: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से हो रही है शुरू, जानिए किस दिन कौन सा रंग पहनना रहेगा शुभ

Navratri Colours 2024 (नवरात्रि के नौ रंग): शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार इस साल 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर को होगी। कहते हैं इन नौ दिनों में नौ रंगों का इस्तेमाल करने से देवी अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं नवरात्रि के नौ रंग और इसके महत्व के बारे में।

Navratri Colours 2024

Navratri Colours 2024

Navratri Colours 2024 (नवरात्रि के नौ रंग): नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जो भक्त नवरात्रि में दिन के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करता है उसके ऊपर मां गौरी की विशेष कृपा बरसती है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग का प्रयोग करना चाहिए। वैसे तो इंटरनेट पर इससे जुड़े तमाम आर्टिकल उपलब्ध हैं लेकिन सभी में दिन के अनुसार रंगों में कुछ न कुछ अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में श्रद्धालु इस चीज को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने शुभ होते हैं। यहां हम आपको इस बारे में एकदम सटीक जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार नवरात्रि के नौ रंग क्या हैं (Navratri Ke Nau Rang)।

नवरात्रि के नौ रंग की लिस्ट (Navratri 2024 Colours List In Hindi)

शारदीय नवरात्रि की तिथियांनवरात्रि का दिननवरात्रि का रंग
3 अक्टूबर 2024, गुरुवारनवरात्रि दिन 1पीला
4 अक्टूबर 2024, शुक्रवारनवरात्रि दिन 2हरा
5 अक्टूबर 2024, शनिवारनवरात्रि दिन 3भूरा
6 अक्टूबर 2024, सोमवारनवरात्रि दिन 4नारंगी
7 अक्टूबर 2024, मंगलवारनवरात्रि दिन 5सफेद
8 अक्टूबर 2024, बुधवारनवरात्रि दिन 6लाल
9 अक्टूबर 2024, गुरुवारनवरात्रि दिन 7नीला
10 अक्टूबर 2024, शुक्रवारनवरात्रि दिन 8गुलाबी
11 अक्टूबर 2024, शनिवारनवरात्रि दिन 9बैंगनी

नवरात्रि में रंगों का महत्व (Navratri Ke 9 Rang Ka Mahatva)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के नौ दिन शुभ रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। कहते हैं इससे घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited