Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है, नोट कर लें नवरात्रि की सभी तिथियां, रंग और मुहूर्त

Navratri 2024 Date October: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। इस नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इसकी शरुआत अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और समाप्ति नवमी तिथि पर। चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।

Navratri 2024 Date

Navratri 2024 Date October

Shardiya Navratri 2024 Date October: अश्विन महीने में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। क्योंकि ये नवरात्रि शरद ऋतु के आगमन पर मनाई जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। चैत्र नवरात्रि की तरह के शारदीय नवरात्रि का भी विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में ही भगवान राम ने देवी शक्ति की उपासना कर राक्षस रावण का वध किया था। इसलिए नवरात्रि के आखिर में दशहरा (Dussehra 2024) पर्व मनाया जाता है। जिसे विजयादशमी (Vijayadashami 2024) के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, कब कौन सा नवरात्र पड़ेगा और नवरात्रि के नौ रंग क्या है (Navratri Ke Nine Rang), इस बार माता की सवारी क्या रहेगी।

नवरात्रि कब से शुरू है 2024 (Navratri 2024 Start Date)

नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगी। 10 अक्टूबर को महा अष्टमी और 11 अक्टूबर को महा नवमी मनाई जाएगी।

नवरात्रि 2024 तिथियां (Navratri 2024 Dates And Colours)

तारीखनवरात्रि का दिनतिथिअनुष्ठानरंग
3 अक्टूबर 2024, गुरुवारनवरात्रि दिन 1प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापनापीला
4 अक्टूबर 2024, शुक्रवारनवरात्रि दिन 2द्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा हरा
5 अक्टूबर 2024, शनिवारनवरात्रि दिन 3तृतीयामां चंद्रघंटा पूजाभूरा
6 अक्टूबर 2024, सोमवारनवरात्रि दिन 4चतुर्थीमां कूष्माण्डा की पूजानारंगी
7 अक्टूबर 2024, मंगलवारनवरात्रि दिन 5पंचमीमां स्कंदमाता की पूजासफेद
8 अक्टूबर 2024, बुधवारनवरात्रि दिन 6षष्ठीमां कात्यायनी की पूजालाल
9 अक्टूबर 2024, गुरुवारनवरात्रि दिन 7सप्तमीमां कालरात्रि की पूजानीला
10 अक्टूबर 2024, शुक्रवारनवरात्रि दिन 8अष्टमीमाँ महागौरी की पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजागुलाबी
11 अक्टूबर 2024, शनिवारनवरात्रि दिन 9नवमीमाँ सिद्धिदात्री की पूजा, महा नवमीबैंगनी
12 अक्टूबर 2024, रविवारनवरात्रि दिन 10दशमीदुर्गा विसर्जन, विजय दशमी

शारदीय नवरात्रि 2024 माता की सवारी (Shardiya Navratri 2024 Mata Ki sawari)

इस साल शारदीय नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रही है। ऐसे में माता की सवारी डोली या पालकी मानी जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मां जब डोली पर सवार होकर आती हैं तो प्राकृतिक आपदा और महामारी का सामना करना पड़ता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited