Navratri Vrat Paran Time 2024: इस साल नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा 11 या 12 अक्टूबर? नोट कर लें सही डेट
Navratri Vrat Paran Time 2024: नवरात्रि व्रत का पारण कोई अष्टमी तिथि पर करता है तो कोई नवमी पर। तो वहीं कुछ लोग दशमी तिथि पर नवरात्रि व्रत खोलते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा।



Navratri Vrat Paran Time 2024 (नवरात्रि पारण टाइम 2024): धर्म शास्त्रों अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण विधि विधान करना चाहिए तभी व्रत पूजा सफल मानी जाती है। आमतौर पर श्रद्धालु कन्या पूजन के बाद अपना व्रत खोल लेते हैं। ऐसे में जो लोग अष्टमी को कन्या पूजते हैं वो अष्टमी तिथि पर व्रत खोल लेते हैं तो वहीं जो लोग नवमी पर कन्या पूजते हैं तो वो नवमी के दिन ही व्रत खोल लेते हैं। लेकिन कई लोग नवरात्रि व्रत खोलने के लिए दशमी तिथि उत्तम मानते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा।
नवरात्रि व्रत का पारण टाइम 2024 (Navratri Vrat Ka Parana Time 2024)
नवरात्रि व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक साथ पड़ रही है। ऐसे में दोपहर को हवन पूजन के बाद कन्या पूजन करके नवरात्रि व्रत खोला जा सकता है। लेकिन जो लोग नवरात्रि के दसवें दिन व्रत पारण करते हैं वो अपना व्रत 12 अक्टूबर को खोलेंगे।
नवरात्रि के दसवें दिन पारण समय 2024 (Navratri Ki Dashmi Ko Paran Time 2024)
12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट के बाद नवरात्रि व्रत खोला जा सकता है। क्योंकि इतने बजे से दशमी तिथि लग जाएगी।
नवरात्रि व्रत पारण विधि (Navratri Vrat Paran Vidhi)
नवरात्रि व्रत के पारण से पहले माता की विधि विधान पूजा कर लें। फिर हवन पूजन करें। इसके बाद कन्या पूजन करें और फिर अपना व्रत खोल लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
Jagannath Rath Yatra 2025 Live Updates: कब गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे भगवान जगन्नाथ, जानें कब- कब क्या होगा? देखें, मंत्र और आरती लिरिक्स
Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ की रस्सी क्यों है इतनी खास? जानें क्या है इनका नाम और आध्यात्मिक महत्व
Muharram 2025 Date in India: कब दिखेगा मुहर्रम का चांद? तारीख के साथ जानें मुहर्रम क्यों है अर्थ और यह शोक का महीना
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर? जानें, कहां से हुई इनकी उत्पत्ति
Durga Chalisa Lyrics: नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी... गुप्त नवरात्रि के नौ दिन करें दुर्गा चालीसा का पाठ
रिलीज से एक दिन पहले पोस्टपोन हुई सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय, मेकर्स ने मांगी फैंस से माफी
Video: झमाझम बरस रहा था पानी लेकिन दुल्हन ने नहीं रोकी अपनी एंट्री, फिर दूल्हे ने अपने काम से जीत लिया दिल
Jagannath Puja Bhog Recipe: भगवान जगन्नाथ के लिए महाप्रसाद में बनाएं खास भोग, देखें भोग रेसिपी
21,499 रुपये में लॉन्च हुई 43 इंच QLED टीवी: मिलता है 50W साउंड और 4K डिस्प्ले
काजोल की फिल्म 'मां' को हिट कराने के लिए अजय देवगन ने खेला दांव, टिकट के साथ दिया ये धांसू ऑफर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited