November Pradosh vrat 2023: कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत आज, यहां जानें पूजा विधि

Pradosh vrat 2023: पंचांग के अनुसार जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल में आती है उस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत 10 नवंबर को रखा जाएगा। यहां जानें पूजा विधि के बारे में।

Pradosh vrat 2023

Pradosh vrat 2023 : हिंदू कैलेंडर 2023 के अनुसार, इस बार कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष के समय की जाए तो अधिक फलदायी होती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस दिन धनतेरस का त्योहार भी पड़ रहा है। इस कारण इस प्रदोष व्रत का और अधिक महत्व बढ़ गया है। प्रदोष व्रत के दिन विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं धनतेरस पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

संबंधित खबरें

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त ( Pradosh Vrat Shubh Muhurat)कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से अगले दिन 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1:57 बजे तक रहेगी। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:30 बजे से रात 8:08 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस 10 नवंबर को ही प्रदोष व्रत किया जाएगा।

संबंधित खबरें

प्रदोष व्रत पूजा विधि ( Pradosh Vrat Puja Vidhi)प्रदोष व्रत के दिन आप सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव को याद करें और व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ किया जाता है और फिर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जाती है। अब महादेव जी की विधि-विधान से पूजा करें। प्रदोष व्रत के दिन बिना पानी पिए उपवास करना अधिक फलदायी होता है। इस दिन पूजा के समय भगवान शिव मंत्र का जाप करें। रात में फिर से भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन शाम में मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा की जाती है।

संबंधित खबरें
End Of Feed