Numerology 7: मूलांक 7 वालों पर होता है केतु का प्रभाव, जानिए इनकी खासियत

Numerology 7: अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। मूलांक के द्वारा हर व्यक्ति की खासियत के बारे में बताया गया है। आज हम मूलांक 7 के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मूलांक 7 वाली की खासियत के बारे में।

Numerology

Numerology

Numerology 7: अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है। मूलांक व्यक्ति के जन्म आधार पर निकाला जाता है। अंक शास्त्र के अंतर्गत 0 से 9 तक के अंक आते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार हर मूलांक के जातक की अपनी खासियत होती है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। अंक शास्त्र में 0 से लेकर 9 तक के बारे में बताया गया है। हर मूलांक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जिससे उस मूलांक का व्यक्ति प्रभावित होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 7 के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह के 7, 16 या 25 तारीख को होता है। उनका मूलांक 7 होता है। आइए जानें मूलांक 7 के बारे में।

मूलांक 7 की खासियत

स्वामी ग्रह
मूलांक 7 वाले जातक के स्वामी केतु होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु के उपछाया ग्रह और तंत्र मंत्र की साधना वाला ग्रह माना गया है। आध्यात्मिक ग्रह होने के कारण मूलांक 7 वालों पर अध्यात्म का प्रभाव रहता है। मूलांक 7 वाले लोग अपने राज को किसी के सामने नहीं खोलते हैं। ये लोग बहुत ही कम लोगों के साथ मित्रता करते हैं। ये हर किसी को अपना दोस्त नहीं बनाते हैं।
दार्शनिक स्वभाव
मूलांक 7 वाले लोग बहुत ही दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग पूजा- पाठ और धर्म कर्म में बहुत ही रुचि रखते हैं। इस मूलांक के जातक शोध के क्षेत्र में अधिकतर काम करते हैं। रिसर्च में इनको बहुत सफलता प्राप्त होती है। इनका शुरुआत का जीवन बहुत संघर्ष पूर्ण होता है। 30 साल की उम्र के बाद इन मूलांक वालों को सफलता मिलती है।
पूर्वानुमान लगाने वाले
मूलांक 7 के ऊपर केतु का प्रभाव होता है। जिसके कारण इनके अंदर पूर्वानुमान लगाने की क्षमता अच्छी होती है। इस कारण ये लोग दुनिया में और लोगों से अलग होते हैं। इस मूलांक के जातक दिमाग के बहुत तेज होते हैं। ये लोग कोई भी फैसला आसानी से ले लेते हैं। ये लोग विपरित परिस्थिति में घबराते नहीं हैं।
कम खर्चीले
ऐसा माना जाता है कि मूलांक 7 वाले लोग खर्चा बहुत कम करते हैं। ये लोग फिजूलखर्च से बचते हैं। दान दक्षिण में इनका खूब मन लगता है।
करियर
मूलांक 7 वाले बहुत अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर और शैक्षिक क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। ये लोग खेल के क्षेत्र में भी बहुत नाम कमाते हैं और देश का नाम भी ऊंचा करते हैं। ये हर काम को समय से पूरा करते हैं और बहुत ही कामयाब बनते हैं।
शादी की उम्र
मूलांक 7 वाले लोग 30 साल की उम्र के बाद यदि विवाह करें तो ये अच्छा होगा। ये अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से जीते हैं। इसके साथ ही ये एक अच्छे सलाहकार भी होते हैं।
इन चीजों से बचे मूलांक 7 वाले
मूलांक 7 वाले लोगों को नकारात्मकता से बचना चाहिए। नेगेटिव नहीं होना चाहिए और ना ही निराश होना चाहिए। इन लोगों को सकारात्मक अप्रोच लेकर चलना चाहिए।
मूलांक 7 वालों के खास नबंर
मूलांक 7 वालों का संबंध मूलाक 6, 5 और 1, 4 वालों के साथ अच्छा संबंध बनता है। मूलांक 8 और 9 वालों के साथ इनकी मित्रता अच्छी नहीं होती है। इनके साथ अच्छे रिश्ते नहीं बनते हैं।
शुभ दिन
मूलांक 7 वालों के लिए बुध, शुक्र और रविवार का दिन इनके लिए अच्छा होता है।
शुभ रंग
मूलांक 7 वाले लोगों के लिए क्रीम, केसरिया और पीला रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। सफेद रंग भी अच्छा होता है। लाल और काले रंग से ये बचकर रहें। साल 2028, 20232, और 20236 वाला साल बहुत अच्छा रहने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited