Numerology Horoscope, 30 June 2023: जन्मांक 1 और 3 वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अपना अंकज्योतिष राशिफल

Numerology Horoscope, 30 June 2023: आज का दिन जन्मांक 1 और 3 वालों की करियर लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। वहीं मूलांक 2 वाले नौकरी में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। जानिए अपना अंकज्योतिष राशिफल यहां।

30 june rashifal

Numerology Horoscope 30 June 2023

Numerology Horoscope, 30 June 2023: आज 30 जून 2023 है। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का संयुक्त अंक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 30-06-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामी केतु है। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है जो कि इसका मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Horoscope 30 June 2023 In Hindi

जन्मांक 01

शुभ अंक- 03 व 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी केतु है। सूर्य, मंगल व चन्द्रमा आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- केतु नस से सम्बंधित रोग से परेशानी दे सकता है। गेंहू व उड़द का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व केतु का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 05 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व केतु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व राहु तथा केतु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा व राहु कफ विकार से कष्ट दे सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 प्रशासन व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 06 व 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी केतु, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं। जॉब में अंक 02 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी केतु व मित्र ग्रह शनि का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05 व 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- लीवर के रोगी सावधानी बरतें। मूंग व मसूर का दान करें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 05 व 08
जॉब व व्यवसाय- शनि, केतु व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि देगा। आज के दिन शनि, सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सप्त अन्न का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited