October Horoscope 2022: अक्टूबर में मेष, मिथुन समेत इन राशियों को होगा लाभ, दिवाली तक मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

October Rashifal 2022: अक्टूबर महीने में बुध और शनि ग्रह मार्गी होंगे। सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह राशि बदलेंगे। ज्योतिष अनुसार इन ग्रहों की बदलती चाल का 4 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

October Horoscope 2022: अक्टूबर में मेष, मिथुन समेत इन राशियों को होगा लाभ, दिवाली तक मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे।
  • सिंह राशि वालों की आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।
  • तुला राशि के नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।
अक्टूबर का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ये महीना कई बड़े त्योहारों और ग्रहों के राशि परिवर्तन से भरा रहेगा। इस महीने दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज समेत कई अन्य त्योहार आएंगे। साथ ही इस महीने कई ग्रहों की चाल भी बदलेगी। बुध कन्या राशि में मार्गी होंगे। मंगल मिथुन में गोचर करेंगे। शुक्र राशि बदलेंगे। इसी के साथ शनि ग्रह भी इस महीने मार्गी होंगे। ज्योतिष जानकारों की मानें तो ग्रहों की इस बदलती चाल का 4 राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: इस राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। करियर के लिहाज से ये महीना काफी शुभ रहने वाला है। मां लक्ष्मी की खास कृपा आप पर रहेगी।
सिंह राशि: इस राशि वालों की आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। शिक्षा पक्ष के लिहाज से भी ये महीना काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है।
तुला राशि: नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन काफी अनुकूल रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु राशि: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। व्यापारी जातकों को भी भरपूर लाभ मिलने वाला है। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। संपत्ति मामले में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। दीपावली तक मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited