October Masik Rashifal 2024: अक्टूबर में इन राशि 7 वालों की किस्मत चमका देगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल यहां

October Masik Rashifal 2024: अक्टूबर का महीना व्रत-त्योहारों और ग्रह-गोचरों के हिसाब से काफी खास रहेगा। इसके अलावा इस महीने सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार सात राशि वालों की किस्मत इस महीने चमकने वाली है।

october rashifal 2024

October Masik Rashifal 2024

October Masik Rashifal 2024: अक्टूबर का महीना शुरू होने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं बचे हैं। ज्योतिष की मानें तो धार्मिक दृष्टि से ये महीना काफी खास रहेगा। इस महीने में भी शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा साल का आखिरी ग्रहण भी इसी महीने में लगने जा रहा है। तो वहीं सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र इत्यादि ग्रह भी इस महीने में अपनी राशि बदलेंगे। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहने वाला है।

October Masik Rashifal 2024 (अक्टूबर मासिक राशिफल 2024)

मेष राशिफल अक्टूबर 2024

व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 15 अक्टूबर के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 11 से 23 अक्टूबर तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृषभ राशिफल अक्टूबर 2024

इस माह जॉब में 16अक्टूबर के बाद सूर्य का खष्ठम गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 07 अक्टूबर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशिफल अक्टूबर 2024

यह माह बहुत शुभ है। 16 अक्टूबर के बाद राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 05 अक्टूबर के बाद जॉब या व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।प्रतिदिन तिल का दान करें।

कर्क राशिफल अक्टूबर 2024

इस माह 16 से 22 अक्टूबर के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल अक्टूबर 2024

इस माह जॉब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। सूर्य का तृतीय गोचर 15 अक्टूबर के बाद आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।

कन्या राशिफल अक्टूबर 2024

इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 16 से 23 अक्टूबर के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। सूर्य , बुध व शुक्र का एकसाथ इस राशि में गोचर धन का आगमन कराएगा। 15 से 22 अक्टूबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

तुला राशिफल अक्टूबर 2024

इस माह 16 अक्टूबर के बाद सूर्य का इस राशि में गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 05 अक्टूबर के बाद शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 15 से 21अक्टूबर के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2024

16 अक्टूबर के सूर्य के तुला में राशि परिवर्तन से उच्चाधिकारियों से लाभ मिलना चाहिए। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें।

धनु राशिफल अक्टूबर 2024

इस माह सब मंगलमय हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

मकर राशिफल अक्टूबर 2024

माह के प्रथम सप्ताह जॉब व व्यवसाय में गुरु लाभ देंगे। गुरु व मंगल छात्रों को लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। छात्रों के लिए कई नवीन अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशिफल अक्टूबर 2024

माह के प्रथम सप्ताह समय अनुकूल है। 16 अक्टूबर के बाद सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रत्येक शनिवार को तिल दान करें।

मीन राशिफल अक्टूबर 2024

गुरु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। 03 से09 अक्टूबर तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited