Mahashivratri 2024 Panchamrit Banane Ki Vidhi: पंचामृत क्या होता है, कैसे बनाया जाता है, इसका महत्व क्या है, जानें पूरी विधि

Panchamrit Banane Ki Vidhi: पूजा में पंचामृत का प्रयोग शुभ माना जाता है। खासतौर से भगवान विष्णु की पूजा बिना पंचामृत के अधूरी मानी जाती है। जानिए पंचामृत बनाने की विधि, फायदे और इसका महत्व।

Panchamrit Banane Ki Vidhi: पंचामृत बनाने की विधि

Panchamrit Recipe: पंचामृत का अर्थ है 'पांच अमृत'। पूजा में पंचामृत का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। ये पांच तरह की विशेष चीजों से मिलकर तैयार किया जाता है। ये चीजें हैं दूध, दही, शहद, शक्कर और घी। पंचामृत सबसे पहले भगवान को चढ़ाया जाता है इसके बाद सभी लोगों द्वारा ग्रहण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पंचामृत के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक भावों की उत्पत्ति होती है। इसे चरणामृत भी कहा जाता है। जानिए पंचामृत का महत्व, इसे बनाने की विधि और फायदे।

पूजा में पंचामृत का महत्व (Puja Me Panchamrit Ka Mahatva)

कहते हैं श्री हरि विष्णु की पूजा में इसका प्रयोग जरूरी होता है। बिना इसके भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा सफल नहीं होती। कहते हैं पंचामृत चढ़ाने से भगवान जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। इतना ही नहीं पंचामृत के पान से कई तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से अकाल मृत्यु का खतरा भी टल जाता है।

पंचामृत बनाने की विधि (Panchamrit Banane Ki Vidhi

पंचामृत के लिए दूध, दही, शक्कर, शहद और घी की जरूरत है। उदाहरण के लिए आधी किलो दूध में पंचामृत तैयार करना है। इसके लिए 1 किलो दूध में 2 छोटे चम्मच दही डालें। फिर शक्कर यानी चीनी स्वादानुसार डालें। आधार चम्मच शहद डालें। छोड़ा सा गंगाजल डालें। आप चाहें तो मेवा-मखाने, किशमिश आदि भी डाल सकते हैं। सभी सामग्रियों को एक बर्तन को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से पंचामृत बनकर तैयार हो जाएगा।
End Of Feed