Papankusha Ekadashi 2023 Upay: पापांकुशा एकादशी पर करें ये आसान उपाय,ऐश्वर्य और धन की होगी प्राप्ति
Papankusha Ekadashi 2023 Upay: पापंकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा के साथ-साथ ज्योतिषीय उपाय करना भी लाभकारी रहेगा। आज इन उपायों को लागू करने से आपको सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Papankusha Ekadashi 2023 Upay
Papankusha Ekadashi 2023 Upay:आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। इससे यमलोक को पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत, कथा, आरती और भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। इस साल पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कुछ उपायों को करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं एकादशी के उपाय के बारे में।
Papankusha Ekadashi 2023 Upay (पापांकुशा एकादशी उपाय)
- भगवान विष्णु की पूजा व साथ में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अत्यंत आवश्यक है। भगवान विष्णु के दो पूर्ण अवतार हैं राम व कृष्ण। अपने अपने इष्ट हैं। दोनों एक हैं। अपने श्रद्धानुसार भगवान राम व कृष्ण की पूजा करें।
- श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। इससे भक्ति प्राप्त होती है। सुन्दरकाण्ड के पाठ से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
- धन प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखें व भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। श्री सूक्त के ऋगवेदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का जप करें व फिर हवन करें।
- जो लोग रोग ग्रस्त हैं। जो लोग किसी भय से परेशान हैं। जिनको लगता है कि अब हम असुरक्षित हैं ,ऎसे लोगों को श्री रामरक्षास्तोत्र का प्रातःकाल ब्रम्ह मुहूर्त में पाठ करना बहुत बी प्रभावी है। इसके पाठ से रोग व भय से विजय की प्राप्ति होगी।
- इस दिन दान अवश्य करें। अन्न दान का बहुत महत्व है। इस पर्व पर चावल,दाल,आलू,सब्जी इत्यादि कम से कम पांच व्यक्तियों के भोजन के बराबर अन्न दान अवश्य करना चाहिए।
- पीले वस्त्र व फल का दान करने से धन की प्राप्ति होती है।
- इस दिन अपने राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप अवश्य करें।
- अपने गुरुदेव का स्मरण करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
- कुंडली का नवम भाव भाग्य का व दशम कर्म का होता है। भाग्य व कर्म को मिलाकर सफलता मिलती है। भाग्येश के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप व उनके द्रव्यों के दान तथा उसके साथ श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति व धन का आगमन होता है।
इस प्रकार इतना उपाय करके हम धन व पुण्य दोनों प्राप्त कर सकते हैं। सबसे आवश्यक है भगवान के प्रति श्रद्धा व समर्पण की भावना का होना है।गीता के 18 वें अध्याय में 66 वें श्लोक में भी भगवान ने पूर्ण समर्पण की बात की है। भगवान विष्णु की इस दिन समर्पण पूर्वक पूजन करें व अपने जीवन को धन्य करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

शादी के कितने दिन बाद जाना चाहिए Honeymoon पर, बेहद खास है ज्योतिषीय वजह

Ashadh Month 2025: आषाढ़ महीने कब से शुरू है, जानिए इस महीने में क्या करें और क्या न करें

Aaj Ka Panchang 11 June 2025: आज से शुरू हो रहा है आषाढ़ महीना, नोट कर लें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025: जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

Sant Kabir Jayanti 2025: संत कबीर दास के वो 10 अमर दोहे, जो आज भी दिलों को झकझोर देते हैं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited