Parivartini Ekadashi 2023 Date And Time: परिवर्तिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण टाइम और व्रत कथा यहां जानें

Parivartini Ekadashi 2023 Date And Time In Hindi: परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इसे पार्श्व एकादशी (Parsva Ekadashi) और पद्मा एकादशी (Padma Ekadashi 2023) के नाम से भी जाना जाता है। यहां जानिए परिवर्तिनी एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Parivartini Ekadashi 2023 Kab Hai

Parivartini Ekadashi 2023 Puja Vidhi And Parana Time

Parivartini Ekadashi 2023 Date And Time In Hindi (परिवर्तिनी एकादशी कब है 2023): परिवर्तिनी एकादशी 25 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु शयन करते हुए करवट लेते हैं इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi Vrat Vidhi) कहते हैं और पद्मा एकादशी (Padma Ekadashi Puja Vidhi) कहते हैं। इस एकादशी व्रत में भगवान विष्णु के वामन अवतार की होती है। कहते हैं ये व्रत वाजपेय यज्ञ के समान फल प्रदान करता है और इससे मनुष्य को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है (Ekadashi Vrat September 2023)। जानें परिवर्तनी एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त (Ekadashi Puja Vidhi And Muhurat)।

परिवर्तिनी एकादशी पूजा सामग्री (Parivartini Ekadashi Puja Samagri)

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र, कलश, आम के पत्ते, पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर, शहद), तुलसी दल, केसर, पूजा की चौकी, पीला कपड़ा, पीले फूल, पीले वस्त्र, कपूर, पानी वाली नारियल, पीला चंदन, अक्षत, पंचमेवा, फल (केला, आम, ऋतुफल), इत्र, इलायची, पान, धूप, दीप, तिल, आंवला, मिठाई, व्रत कथा पुस्तक, लौंग, सुपारी, कुमकुम, हल्दी, मौली, दान के लिए- मिट्‌टी का कलश, सत्तू, फल, तिल, छाता, जूते-चप्पल।

परिवर्तिनी एकादशी व्रत पूजा विधि (Parivartini Ekadashi Vrat Puja Vidhi)

  • एकादशी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर साफ़ वस्त्र धारण कर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करके वहां गंगाजल का छिड़काव कर लें। इसके बाद विष्णु जी की प्रतिमा या चित्र को स्‍नान कराएं और नए वस्‍त्र पहनाएं।
  • फिर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जला लें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और पूजा में अक्षत, फूल, मौसमी फल, नारियल और मेवे इत्यादि चीजों को जरूर चढ़ाएं। साथ ही पूजा में तुलसी के पत्तों का उपयोग भी जरूर करें।
  • इसके बाद विष्णु भगवान को धूप दिखाकर उनकी आरती उतारेंऔर परिवर्तिनी एकादशी की व्रत कथा सुनें या सुनाए।
  • परिवर्तिनी एकादशी पर तांबा, चावल और दही का दान करना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है।
  • व्रत वाले दिन अन्न ग्रहण ना करें। शाम को पूजा करने के बाद फलहार कर सकते हैं।
  • इसके बाद अगले दिन यानि द्वादशी तिथि को सूर्योदय के बाद विधिपूर्वक पूजा करें और जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
  • उसके बाद अन्न-जल ग्रहण कर व्रत का पारण करें।

परिवर्तिनी एकादशी 2023 पारण टाइम (Parivartini Ekadashi Vrat Parana Time 2023)

परिवर्तिनी एकादशी- 25 सितंबर 2023, सोमवार
परिवर्तिनी एकादशी पारण समय (26 सितंबर 2023) - 01:22 PM से 03:47 PM
पारण के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय - 11:41 AM
एकादशी तिथि प्रारम्भ - 25 सितंबर 2023 को 09:25 AM बजे
एकादशी तिथि समाप्त - 26 सितंबर 2023 को 06:30 AM बजे

गौण परिवर्तिनी एकादशी पारण समय 2023

गौण परिवर्तिनी एकादशी- 26 सितंबर 2023, मंगलवार
27 सितम्बर को गौण एकादशी के लिए पारण समय - 06:08 AM से 08:32 AM
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited