Parivartini Ekadashi 2024 Puja Vidhi, Muhurat: परिवर्तिनी एकादशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व, कथा और पारण समय

Parivartini Ekadashi 2024 Time, Puja Vidhi, Vrat Katha, Significance In Hindi: भाद्रपद शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। जानिए इस साल परिवर्तन एकादशी व्रत कब है, इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व क्या है।

Parivartini Ekadashi 2024

Parivartini Ekadashi 2024 Time, Puja Vidhi, Vrat Katha, Significance In Hindi: सनातन धर्म में परिवर्तिनी एकादशी के व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से वाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। परिवर्तिनी एकादशी को पार्श्व एकादशी (Parsva Ekadashi 2024 Date), वामन एकादशी (Vaman Ekadashi 2024 Date), पद्मा एकादशी (Padma Ekadashi 2024 Date), डोल ग्यारस (Dol Gyaras Kab Hai 2024), जयझूलनी एकादशी (Jaljhulni Ekadashi 2024 Date) और जयंती एकादशी (Jayanti Ekadashi 2024 Date) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लक्ष्मी माता का पूजन भी श्रेष्ठ माना जाता है। चलिए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी की डेट, मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और व्रत कथा।

परिवर्तिनी एकादशी कब है 2024 (Parivartini Ekadashi 2024 Date And Time In Hindi)

परिवर्तिनी एकादशी यानी पार्श्व एकादशी 14 सितंबर 2024, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। एकादशी तिथि का प्रारंभ 13 सितंबर की रात 10 बजकर 30 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 14 सितंबर की रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगी।

परिवर्तिनी एकादशी व्रत पारण समय 2024 (Parivartini Ekadashi Vrat Parana Time 2024)

परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 15 सितंबर की सुबह 06 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक किया जा सकेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी की समाप्ति शाम 06 बजकर 12 मिनट पर होगी।
End Of Feed