Parivartini Ekadashi 2024 Date: सितंबर के महीने में कब रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Parivartini Ekadashi 2024 Date: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ये व्रत उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में परिवर्तिनी एकादशी व्रत कब रखा जाएगा।

Parivartini Ekadashi

Parivartini Ekadashi

Parivartini Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी का भाद्रपद महीने की अंतिम एकादशी तिथि होती है। ये एकादशी सितंबर के महीने में पड़ती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा में अपनी करवट बदलते हैं। इस व्रत को करने से पापों को मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसका महत्व।

Parivartini Ekadashi 2024 Date (परिवर्तिनी एकादशी 2024 डेट)

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 14 सितंबर शनिवार को रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

Parivartini Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (परिवर्तिनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन रवि योग और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए सुबह 06:06 बजे से लेकर 9 बजे तक का मुहूर्त शुभ रहेगा।

Parivartini Ekadashi Puja Vidhi (परिवर्तिनी एकादशी पूजा विधि)

  • परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करें और विष्णु जी का ध्यान लगाएं।
  • उसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा को साफ चौकी पर स्थापित करें।
  • फिर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • उसके बाद भगवान विष्णु को पीला चंदन, पीले फूल और अक्षत अर्पित करें।
  • इस दिन विष्णु जी के मंत्रो का जाप करें और चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में परिवर्तिनी एकादशी कथा का पाठ करें और भोग लगाएं।

Parivartini Ekadashi Importance (परिवर्तिनी एकादशी महत्व)

शास्त्रों में परिवर्तिनी एकादशी व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा खासतौर पर की जाती है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से साधक को सारे पापों से मुक्ति मिलती है और कष्टों का नाश होता है। इस व्रत को करने से हजारों अश्वमेध यज्ञ करने का जितना फल मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited