Parivartini Ekadashi 2024 Date: सितंबर के महीने में कब रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Parivartini Ekadashi 2024 Date: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ये व्रत उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में परिवर्तिनी एकादशी व्रत कब रखा जाएगा।

Parivartini Ekadashi
Parivartini Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी का भाद्रपद महीने की अंतिम एकादशी तिथि होती है। ये एकादशी सितंबर के महीने में पड़ती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा में अपनी करवट बदलते हैं। इस व्रत को करने से पापों को मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसका महत्व।

Parivartini Ekadashi 2024 Date (परिवर्तिनी एकादशी 2024 डेट)

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 14 सितंबर शनिवार को रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

Parivartini Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (परिवर्तिनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन रवि योग और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए सुबह 06:06 बजे से लेकर 9 बजे तक का मुहूर्त शुभ रहेगा।
End Of Feed