Parivartini Ekadashi Mantra: परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, मिटेंगे दुख संताप

Parivartini Ekadashi Mantra: सनातन परंपरा में परिवर्तिनी एकादशी का खास महत्व है। इस दिन का व्रत करने से साधक के सारे पाप कट जाते हैं। परिवर्तिनी एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। परिवर्तिनी के दिन किन मंत्रों का जाप करें। यहां देखें मंत्र लिरिक्स।

Parivartini Ekadashi Mantra

Parivartini Ekadashi Mantra: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। इस बार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 25 सितंबर 2023 यानि आज रखा जा रहा है। एकादशी का व्रत करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और उसके तमाम संकट दूर होते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। परिवर्तिनी एकादशी की जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन यज्ञ करने से वाजपेय यज्ञ करने जैसे फल की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करके साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है और उसे बैंकुठ धाम की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ- साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी के दिन विष्णु जी के किन खास मंत्रों का जाप करना चाहिए।
संबंधित खबरें

इन मंत्रों का करें जाप (Parivartini Ekadashi Mantra)

संबंधित खबरें
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
संबंधित खबरें
End Of Feed