Parshuram Jayanti 2024 Date: इस साल कब है पशुराम जयंती, नोट करें सही डेट और महत्व
Parshuram Jayanti 2024 Date: पशुराम जयंती का त्योहार भगवान विष्णु के छठे अवतार पशुराम भगवान के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को पूरा देश बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी पशुराम जयंती। यहां नोट करें सही तिथि और महत्व।



Parshuram Jayanti 2024 Date: भगवान पशुराम को जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इनका जन्म त्रेता युग में हुआ था। पशुराम जयंती का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इसी दिन अक्षय तृतीया का भी पर्व मनाया जाता है। भगवान पशुराम की जयंती पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त भगवान पशुराम जी की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना करते हैं। उसे लंबी आयु का वरदान मिलता है। इसके साथ ही वो शत्रु पर भी विजय प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आइए जानें इस साल कब मनाई जाएगी पशुराम जयंती।
Parshuram Jayanti 2024 Date (पशुराम जयंती डेट 2024)पशुराम जयंती हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 10 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान पशुराम जी की पूजा का विधान है।
Parshuram Jayanti 2024 Shubh Muhurat (पशुराम जयंती शुभ मुहूर्त 2024)हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 मई को प्रात: 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार पशुराम जयंती 10 मई को मनाई जाएगी। भगवान पशुराम का जन्म संध्या काल का है। इस कारण इनकी पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन सुबह 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 46 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं प्रदोष काल में 5 बजकर 21 मिनट से लेकर रात 7 बजे तक पूजा करना उत्तम होगा।
Parshuram Jayanti Puja Vidhi (पशुराम जयंती पूजा विधि)- पशुराम जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं।
- उसके बाद घर के मंदिर को साफ करके चौकी पर भगवान पशुराम की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर भगवान पशुराम को अक्षत, चंदन, फूल अर्पित करें।
- अंत में आरती करके भोग लगाएं और सब में प्रसाद बांटे।
Parshuram Jayanti Importance (पशुराम जयंती महत्व)हिंदू धर्म में पशुराम जयंती का बहुत महत्व है। यह दिन बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इनकी पूजा करने से साधक को सुरक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। पशुराम जयंती के दिन विधिपूर्वक पशुराम जी की पूजा करने से साधक शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
Solar Eclipse Dos And Don't 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है तगड़ा नुकसान
Solar Eclipse 2025, Surya Grahan Sutak Start End Time: सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा? जानिए इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए
Chaitra Navratri 2025 Puja Samagri: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है, जान लें माता रानी की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा
Surya Grahan For Pregnant Ladies 2025: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से ऐसे बचें गर्भवती महिलाएं, जानिए क्या करें-क्या ना करें
Surya Grahan 2025 Horoscope Today: सूर्य ग्रहण से चमक उठेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत की नहीं होगी कमी, लेकिन इन राशियों को रहना होगा सतर्क
भारत को आगे रखना सिर्फ एक नीति या नारा नहीं है- Times Now Summit 2025 में बोले टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन
Who Won Yesterday IPL Match (28 March 2025), CSK vs RCB: कल का मैच कौन जीता? Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच में आरसीबी ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
अगर मौका मिला तो 100 आतंकवादियों को मार डालेंगे: J&K में शहीद कांस्टेबल के भाई ने कहा
Chaitra Navratri Special Mehndi: हाथों में ये खूबसूरत मेहंदी लगाकर करें माता रानी का स्वागत, देखें लेट्सट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स
Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में फिर टॉप पर पहुंचे नूर अहमद, ये 5 गेंदबाज है विकेटों की रेस में सबसे आगे
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited