Pitru Paksha 2024 Kya Kare-Kya Na Kare: पितृ पक्ष में वर्जित कार्य, जानिए श्राद्ध पक्ष में क्या करें और क्या ना करें

Pitru Paksha 2024 Kya Kare-Kya Na Kare (पितृपक्ष में क्या करें क्या ना करें): पितृपक्ष का प्रारंभ 17 सितंबर से हो चुका है और इसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को होगी। अक्सर पितृ पक्ष को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं जैसे क्या पितृ पक्ष में पूजा कर सकते हैं, बाल कटवा सकते हैं, नया कपड़ा खरीद सकते हैं...यहां हम आपको बताएंगे पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Pitru Paksha Shradh Dos And Donts

Pitru Paksha 2024 Kya Kare-Kya Na Kare In Hindi

Pitru Paksha 2024 Kya Kare-Kya Na Kare (पितृपक्ष में क्या करें क्या ना करें): पितृ पक्ष का प्रारंभ 17 सितंबर से हो चुका है। इस दौरान सनातन धर्म के लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और पूजा-पाठ करते हैं। कहते हैं श्राद्ध करने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। बता दें श्राद्ध पक्ष का प्रारंभ प्रत्येक वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से होता है और इसकी समाप्ति आश्विन अमावस्या के दिन होती है। धर्म शास्त्रों में श्राद्ध पक्ष को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। चलिए जानते हैं पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

पितृ पक्ष में क्या ना करें (Pitru Paksha Me Kya Na Kare In Hindi)

  • पितृ पक्ष में नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए।
  • इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में श्राद्ध सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष की अवधि में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
  • पितृ पक्ष में पशु, पक्षी, जीव, जंतु आदि का अनादर नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान शादी, सगाई, मुंडन, ग्रह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
  • इसके अलावा पितृ पक्ष में नई चीज, नए कपड़े, नए गहने आदि की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए।

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए (Pitru Paksha Me Kya Kare In Hindi)

  • पितृपक्ष में जितना हो सके पशु, पक्षी, जीव, जंतुओं की सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें भोजन जरूर कराना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस समय पितरों के नाम से दान करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में सात्विक भोजन करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में यथाशक्ति किसी ब्राह्मण को भोजन जरूर कराएं।

पितृ पक्ष में नाखून और बाल क्यों नहीं काटने चाहिए (Pitru Paksha Me Nakhun And Baal Kyu Nhi Katne Chahiye)

पितृपक्ष में बाल कटवाने और नाखून कटाने की मनाही होती है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान जो कोई भी व्यक्ति दाढ़ी और बाल कटाता है उसे धन हानि से जूझना पड़ता है। साथ ही इसका सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इन दिनों में बाल, और नाखून काटने से बचना चाहिए।

पितृ पक्ष में मंदिर जा सकते हैं (Pitru Paksha Me Mandir Ja Sakte Hai)

पितृ पक्ष में मंदिर जा सकते हैं। इसके लिए कोई मनाही नहीं है। लेकिन अगर तीर्थयात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो ये काम अगर पितृ पक्ष के बाद करें तो ज्यादा सही रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited