Pitra Moksha Amavasya 2023: पितृ अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Pitru Amavasya 2023 Date And Time (Sarva Pitru Amavasya 2023): सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष अमावस्या पर श्राद्ध-तर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसे महालया अमावस्या और पितृ मोक्ष अमावस्या भी कहते हैं।

Pitru Paksha Amavasya Per Kya Kare

Pitru Paksha Amavasya 2023 Date And Time (Sarva Pitru Amavasya 2023): आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन पितृ पक्ष समाप्त हो जाता है। इस दिन को पितृ विसर्जन (Pitru Visarjan 2023) के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या, महालया अमावस्या (Mahalaya Amavasya 2023) और पितृ मोक्ष अमावस्या (Pitru Moksha Amavasya) भी कहते हैं। क्योंकि ये अमावस्या शनिवार को पड़ रही है इसलिए ये शनिश्चरी अमावस्या (Shanichari Amavasya 2023) भी कहलाएगी। इस तिथि पर सभी लोग श्राद्ध करते हैं। जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि का पता नहीं होता है, वह इस दिन श्राद्ध करते हैं। कहते हैं पितृ पक्ष अमावस्या का श्राद्ध करने से सभी पितरों की आत्मा को शांति मिल जाती है। जानिए पितृ पक्ष अमावस्या का मुहूर्त और उपाय (Pitru Paksha Amavasya Upay)।
संबंधित खबरें

पितृ पक्ष अमावस्या 2023 तिथि व मुहूर्त (Pitru Paksha Amavasya 2023 Date And Time)

संबंधित खबरें
अमावस्या श्राद्ध - 14 अक्टूबर 2023, शनिवार
संबंधित खबरें
End Of Feed