Pradosh Vrat 2024 List: अगस्त में प्रदोष व्रत कब है, जानिए पूरे साल के त्रयोदशी व्रत की डेट लिस्ट

pradosh vrat 2024 list: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। जानिए साल 2024 में प्रदोष व्रत कब-कब रखे जायेंगे।

Pradosh Vrat 2024 List In Hindi

Pradosh Vrat 2024 List In Hindi: प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाते हैं। इस तरह से एक महीने में दो तो पूरे साल में 24 या 25 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। यहां देखें 2024 में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे।

Pradosh Vrat 2024 List In Hindi (प्रदोष व्रत 2024 लिस्ट)

तारीखप्रदोष व्रत
09 जनवरी 2024, मंगलवारभौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
23 जनवरी 2024, मंगलवारभौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
07 फरवरी 2024, बुधवारबुध प्रदोष व्रत (कृष्ण)
21 फरवरी 2024, बुधवारबुध प्रदोष व्रत (शुक्ल)
08 मार्च 2024, शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 मार्च 2024, शुक्रवारशुक्र प्रदोष व्रत (शुक्ल)
06 अप्रैल 2024, शनिवारशनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
21 अप्रैल 2024, रविवाररवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
05 मई 2024, रविवाररवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 मई 2024, सोमवारसोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
04 जून 2024, मंगलवारभौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
19 जून 2024, बुधवारबुध प्रदोष व्रत (शुक्ल)
03 जुलाई 2024, बुधवारबुध प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई 2024, गुरुवारगुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल)
01 अगस्त 2024, गुरुवारगुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अगस्त 2024, शनिवारशनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 अगस्त 2024, शनिवारशनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 सितंबर 2024, रविवाररवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर 2024, रविवाररवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 अक्टूबर 2024, मंगलवारभौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 अक्टूबर 2024, मंगलवारभौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 नवंबर 2024, बुधवारबुध प्रदोष व्रत (शुक्ल)
28 नवंबर 2024, गुरुवारगुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 दिसंबर 2024, शुक्रवारशुक्र प्रदोष व्रत (शुक्ल)
28 दिसंबर 2024, शनिवारशनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अलग-अलग वार के अनुसार प्रदोष व्रत रखने के लाभ

रविवार को प्रदोष व्रत रखने से आयु में वृद्धि होती है। सोमवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मंगलवार को प्रदोष व्रत रखने से रोगों से मुक्ति मिलती है। बुधवार के दिन इस व्रत को करने से कामना सिद्ध होती है। बृहस्पतिवार के दिन प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं का नाश होता है। शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। शनिवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से संतान प्राप्ति की चाह पूरी होती है।
End Of Feed