Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षाबंधन कब है 2024 में, नोट कर लें राखी की सही तारीख और मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024 Date And Time, Raksha Bandhan Kab Hai 2024: रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं। जानिए इस साल रक्षा बंधन कितनी तारीख की है।

Raksha Bandhan 2024 Date

Raksha Bandhan 2024 Date And Time, Rakhi Kab Hai 2024

Raksha Bandhan 2024 Date And Time (रक्षा बंधन कब है 2024): रक्षा बंधन सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है (Rakhi 2024 Date)। रक्षाबंधन के त्योहार को राखी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है क्योंकि भद्रा के समय में राखी नहीं बांधी जाती है। चलिए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन कितनी तारीख को है (Rakshabandhan 2024 Date) और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Raksha Bandhan 2024 Date (रक्षा बंधन कब है 2024)

रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। राखी पूर्णिमा 19 अगस्त की सुबह 3 बजकर 4 मिनट से रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।

Rakhi Bandhne Ka Muhurat 2024 (राखी बांंधने का मुहूर्त 2024)

रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30से रात 09:08 बजे तक रहेगा। तो वहीं रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त दोपहर 01:43 से शाम 04:20 बजे तक रहेगा। रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06:56 से रात 09:08 बजे तक रहेगा।

Raksha Bandhan 2024 Bhadra Time (Raksha Bandhan 2024 Bhadra Time)

रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय - 01:30 PM
रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ - 09:51 AM से 10:53 AM
रक्षा बन्धन भद्रा मुख - 10:53 AM से 12:37 PM

Raksha Bandhan Mahatva (रक्षाबंधन के पर्व का महत्व)

रक्षाबंधन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है पहला 'रक्षा’ और दूसरा ‘बंधन’। इस तरह से रक्षाबंधन का अर्थ हुआ एक ऐसा बंधन जो रक्षा प्रदान करता हो। इस पवित्र दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं तो वहीं भाई अपनी बहनों उनकी रक्षा करने का वचन लेते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited