Raksha Bandhan Kab Hai 2023: रक्षा बंधन पर भद्रा का साया, जानिए 30 अगस्त की रात या 31 की सुबह कब मनाएं राखी, क्या दें गिफ्ट

Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। यहां जानिए 2023 में कब है रक्षा बधन और राशि अनुसार इस दिन क्या दें गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift Ideas For Sister)।

raksha bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023 Date And Time, Rakhi Kab Hai 2023

Raksha Bandhan Kab Hai 2023: रक्षा बंधन का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में हर किसी ने इस पर्व को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जैसा कि सब जानते हैं कि ये त्योहार भाई-बहन से जुड़ा है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं तो भाई बहन को गिफ्ट देते हैं। लेकिन इस बार राखी का त्योहार (Rakhi 2023 Kab Hai) किस दिन मनाया जाएगा इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। यहां आप जानेंगे 2023 में रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) मनाने की सही तारीख, मुहूर्त और राशि अनुसार गिफ्ट आइडियाज (Rakshabandhan Gift For Sister And Brother 2023) ।

2023 में रक्षा बंधन कब है (Raksha Bandhan 2023 Date)

सबसे पहले तो ये जान लें कि राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023) तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से लग रही है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगी। ऐसे में देखें तो राखी का त्योहार (Rakhi 2023) 30 अगस्त की सुबह या दोपहर में मनाया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान भद्रा लगने के कारण 30 अगस्त को दिन में राखी नहीं बांधी जा सकेगी। तो ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि 2023 में राखी कब मनाएं क्योंकि 31 की तो सुबह-सुबह ही ये त्योहार खत्म हो रहा है।

2023 में इस दिन मनाई जाएगी राखी (Rakhi 2023 Date And Time)

ज्योतिष जानकारों अनुसार 30 अगस्त की रात 09:01 से 09:12 तक रक्षाबंधन त्योहार मनाया जा सकेगा या फिर 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी मनानी होगी। अगर इन दोनों में राखी बांधने के सबसे उत्तम समय की बात करें तो वो 31 अगस्त को रहेगा। क्योंकि अगर दोपहर में राखी बांधने का मुहूर्त न मिल सके तो सुबह-सुबह राखी मनानी चाहिए।

रक्षा बंधन के राशि अनुसार गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift Ideas)

मेष राशि

अगर आपके भाई या बहन की राशि मेष है तो रक्षाबंधन के दिन आप उन्हें लाल रंग की कोई चीज भेंट कर सकते हैं। क्योंकि इस राशि वालों के लिए लाल रंग बेहद शुभ होता है।

वृषभ राशि

वृष राशि का शुभ रंग सफेद है। अगर आपके भाई-बहन इस राशि के हैं तो आप उन्हें सफेद या चांदी से संबंधित चीजें भेंट कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि वालों को हरे रंग की कोई चीज भेंट करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। आप इस राशि के अपने भाई या बहन को राखी पर सफेद रंग की चीजे जैसे कि मोती का हार या सफेद रंग की मिठाई दे सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। आप इस राशि के अपने भाई-बहन को राखी पर पीले या फिर सुनहरे रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में आप राखी पर अपने भाई या बहन को पन्ने की अंगूठी या फिर भगवान गणेश की मूर्ति गिफ्ट कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में आप राखी के दिन अपने भाई या बहन को चांदी के गहने या फिर रेशमी कपड़े उपहार में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं अगर आपके भाई या बहन की ये राशि है तो आप रक्षाबंधन के दिन उन्हें लाल रंग के कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। अगर आपके भाई-बहन इस राशि के हैं तो उन्हें आप पीली या फिर केसरिया रंग की ड्रेस उपहार में दें।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। अगर आपकी बहन या भाई की राशि मकर है, तो उन्हें मोबाइल या फिर गैजेट गिफ्ट करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। इसलिए आप अपने भाई या बहन को काले रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। अगर आपकी बहन या भाई की राशि मीन है, तो आप उन्हें पीतल का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। चाहे आप उन्हें पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited