Raksha Bandhan Kab Hai 2023: रक्षा बंधन पर भद्रा का साया, जानिए 30 अगस्त की रात या 31 की सुबह कब मनाएं राखी, क्या दें गिफ्ट

Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। यहां जानिए 2023 में कब है रक्षा बधन और राशि अनुसार इस दिन क्या दें गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift Ideas For Sister)।

Raksha Bandhan 2023 Date And Time, Rakhi Kab Hai 2023

Raksha Bandhan Kab Hai 2023: रक्षा बंधन का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में हर किसी ने इस पर्व को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जैसा कि सब जानते हैं कि ये त्योहार भाई-बहन से जुड़ा है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं तो भाई बहन को गिफ्ट देते हैं। लेकिन इस बार राखी का त्योहार (Rakhi 2023 Kab Hai) किस दिन मनाया जाएगा इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। यहां आप जानेंगे 2023 में रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) मनाने की सही तारीख, मुहूर्त और राशि अनुसार गिफ्ट आइडियाज (Rakshabandhan Gift For Sister And Brother 2023) ।
संबंधित खबरें

2023 में रक्षा बंधन कब है (Raksha Bandhan 2023 Date)

संबंधित खबरें
सबसे पहले तो ये जान लें कि राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023) तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से लग रही है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगी। ऐसे में देखें तो राखी का त्योहार (Rakhi 2023) 30 अगस्त की सुबह या दोपहर में मनाया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान भद्रा लगने के कारण 30 अगस्त को दिन में राखी नहीं बांधी जा सकेगी। तो ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि 2023 में राखी कब मनाएं क्योंकि 31 की तो सुबह-सुबह ही ये त्योहार खत्म हो रहा है।
संबंधित खबरें
End Of Feed