Aaj Ka Panchang 19 august 2024: रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो पंचांग से जानिए राखी बांधने का सबसे सही समय

Aaj Ka Panchang 19 august 2024, Raksha Bandha Muhurat 2024: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधती हैं। जानिए इस साल राखी बांधने का मुहूर्त क्या रहेगा और भद्रा कब समाप्त होगी।

19 august 2024 panchang In Hindi

19 August 2024 Panchang, Rakhi Muhurat 2024

Aaj Ka Panchang 19 august 2024, Raksha Bandha Muhurat 2024: पंचांग अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के करीब शुरू हो रहा है। इससे पहले भद्रा रहेगी। इसलिए भूल से भी सुबह के समय राखी न बांधें। भद्रा सुबह साढ़े पांच से लग रही है जो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जानिए इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2024 (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2024)

रक्षाबंधन का मुहूर्त 01:30 PM से 09:10 PM तक रहेगा। वहीं राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 01:44 PM से 04:22 PM फिर 07:00 PM से 09:10 PM तक रहेगा।

रक्षाबंधन भद्रा समय 2024 (Raksha Bandhan Bhadra Time 2024)

19 अगस्त को प्रातःकाल भद्रा 05 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक है। यह भद्रा पाताल लोक में रहेगा। इस समय पर राखी नहीं बांधनी चाहिए।

19 अगस्त 2024 पंचांग (19 August 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-श्रावण ,शुक्ल पक्ष
तिथि-- पूर्णिमा
व्रत व पर्व- पूर्णिमा व्रत, राखी
दिवस-सोमवार
सूर्योदय-05:44am
सूर्यास्त-07:02pm
नक्षत्र- श्रवण
चन्द्र राशि- मकर,स्वामीग्रह-शनि
सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य
करण- विष्टि
योग- शोभन

19 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (19 August 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:53am से 12:42 pm
विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:26 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:07am तक
अमृत काल-06:04am से 07;55am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:43 तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:21pm तक
दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- आज श्रावण माह का पूर्णिमा व्रत है। आज राखी का पवित्र पर्व है। भगवान शिव जी की उपासना करें। शिव भक्ति प्राप्ति का व्रत रहें। आज सोमवार है। ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। श्रावण माह का उपवास अनवरत करें। सत्य पर ध्यान दें। शिवपुराण कहें या श्रवण करें। आज गन्ने के रस से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा। आज बहुत पवित्र तिथि है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज मीठे जल से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। मधु से रुद्राभिषेक करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर पूजन करें। घर मे पारद का शिवलिंग लाकर उनकी उपासना व जलाभिषेक से भगवान शिव की अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। राखी के दिन बहने भाइयों की कलाई में राख़ी बांधती हैं। असत्य मत बोलें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited