Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन कब, कैसे और क्यों मनाते हैं, इसका इतिहास क्या है, इस साल राखी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा...हर जानकारी मिलेगी यहा

Raksha Bandhan 2024 Date And Time (राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024): रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के दिल के करीब होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और ईश्वर से उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती है। ये पावन त्योहार प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यहां आप जानेंगे रक्षाबंधन 2024 की तारीख, मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, मंत्र और इतिहास।

Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time In Hindi, Rakhi Bandhne Ka Muhurat 2024

Raksha Bandhan 2024 Date And Time In Hindi (राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024): रक्षाबंधन का पावन पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार भाई-बहन को समर्पित है। इस दिन बहन शुभ मुहूर्त में अपने भाई के हाथ में राखी बांधती है तो वहीं भाई बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। कहीं इस पर्व को राखी तो कहीं राखरी भी कहते हैं। ये हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होता है। रक्षाबंधन के इतिहास की बात करें तो इस पर्व की शुरुआत महाभारत काल से ही हो गई थी। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन के बारे में सबकुछ (Raskhi Bandhne Ka Muhurat 2024)।

रक्षाबंधन कब है 2024 (Raksha Bandhan 2024 Date)

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार राखी पर श्रावण पूर्णिमा और सावन सोमवार व्रत का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग भी रहेगा।
End Of Feed