Ram Navami 2024 Puja Vidhi, Muhurat: राम नवमी के दिन कैसे करें भगवान श्री राम की पूजा, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Ram Navami 2024 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। यहां जानिए राम नवमी की पूजा विधि।

ram navami puja vidhi 2024

Ram Navami 2024 Puja Vidhi In Hindi

Ram Navami 2024 Puja Vidhi (राम नवमी पूजा विधि, मुहूर्त, कथा, आरती): हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था इसलिए इस दिन राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार नवमी तिथि 16 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 17 अप्रैल की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। बता दें भगवान राम का जन्म मध्याह्न के समय हुआ था इसलिए इसी मुहूर्त में श्री राम भगवान की पूजा सर्वाधिक शुभ होती है। अब जानिए राम नवमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा आरती सबकुछ।

राम नवमी पूजा मुहूर्त 2024 (Ram Navami Puja Muhurat 2024)

राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। तो वहीं राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 21 मिनट का है।

राम नवमी की पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)

  • राम नवमी के दिन सुबह स्नान करके पवित्र होकर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।
  • ध्यान रखें कि भगवान काम की पूजा में तुलसी पत्ते और कमल के फूल का इस्तेमाल जरूर करें।
  • फिर भगवान श्रीराम की पूजा षोडशोपचार करें।
  • उन्हें खीर और फल-मूल के प्रसाद का भोग लगाएं।
  • राम नवमी की कथा सुनें।
  • अंत में भगवान राम की आरती करें।
  • विधि विधान पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाएं।
Ram Navami Katha

राम नवमी के दिन क्या करते हैं (Ram Navami Ke Din Kya Karte Hai)

  • राम नवमी के दिन भक्तगण रामायण का पाठ करते हैं।
  • इसके अलावा रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं।
  • इस दिन राम चालीसा का पाठ भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन करते हैं।
  • इस दिन लोग भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं।
  • साथ ही राम नवमी पर भगवान राम की मूर्ति को पालने में भी झुलाया जाता है।

भगवान राम के मंत्र (Lord Rama Mantra)

  • ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः।
  • श्री राम जय राम जय जय राम
  • श्री रामचन्द्राय नमः
  • राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने

राम नवमी क्यों मनाई जाती है (Ram Navami Kyon Manai Jati Hai)

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार रावण अपने राज्यकाल में बहुत अत्याचार करता था क्योंकि उसने ब्रह्मा जी से अमर होने का वरदान ले लिया था। उसके अत्याचार से परेशान होकर देवतागण भगवान विष्णु के पास गए और उनसें प्रार्थना करने लगे। जिसके फलस्वरूप भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर में राम के रूप में जन्म लिया। कहते हैं तब से चैत्र की नवमी तिथि को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited