Ramadan 2024 Date: रमजान महीना कब है 2024 में, जानिए कब है मीठी ईद

Ramadan 2024 Date In India: इस्लाम धर्म में रमजान महीने का विशेष महत्व माना जाता है। इस पूरे महीने मुस्लिम लोग रोजे रखते हैं और महीने के अंत में शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं। जानिए 2024 में ईद कब है।

Ramadan 2024 Date In India

Ramadan 2024 Date In India: इस्लामिक कैलेंडर अनुसार साल 2024 में रमाजन महीना 11 मार्च से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल को होगी। रमजान खत्म होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाए जाता है। जो इस बार 10 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान यानी रमदान के महीने में अपना अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत करने में बिताते हैं। इस महीने रोजे रखे जाते हैं। जानिए रमजान महीने का महत्व।

रमजान का इतिहास (Ramadan History)

इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं अनुसार मोहम्मद साहब को साल 610 में लेयलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। कहते हैं तभी से रमजान को पाक महीने के रुप में मनाया जाने लगा। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजे रखते हैं और उन्हें इस दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। रोजा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखा जाता है। रमाजन में रोजे रखने के अलावा इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान को पढ़ना भी बहुत शुभ माना जाता है।

End Of Feed