Free Horoscope 24 July 2023: अधिक मास का पहला सावन सोमवार इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, अन्य राशि वाले रहें सतर्क

Zodiac Sign Daily Horoscope Today In Hindi: पंचांग अनुसार आज सावन अधिक मास का पहला सोमवार है। राशिफल के मुताबिक आज का दिन 4 राशियों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशि वाले देखें अपना दैनिक राशिफल यहां।

24 july 2023 horoscope

Horoscope Today 24 July 2023 In Hindi

Zodiac Sign Daily Horoscope Today In Hindi:आज सावन अधिक मास का पहला सोमवार है। आज पूरे दिन शुभ रवि योग रहेगा। राशिफल अनुसार ये दिन 4 राशियों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। बिजनेस में फायदे की डील कर पायेंगे। कुल मिलाकर दिन इन राशियों के लिए शुभ रहेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनकी खुलने वाली है किस्मत और किन्हें आज रहना होगा सतर्क, जानिए आज के राशिफल से।

24 July 2023 Horoscope In Hindi

मेष राशिफल: आज का दिवस कुछ नवीन कार्यों को करने का है। परिवार में विवाद की सम्भावना है। पारिवारिक शांति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
वृषभ राशिफल: आज का दिन सफलता से भरे रहने की सम्भावना है। यात्रा से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
मिथुन राशिफल: आज का दिन छात्रों लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। उड़द का दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
कर्क राशिफल: आज आप पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए सूर्य उपासना करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।
सिंह राशिफल: आप व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर खुश रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर मे भाई का सहायता मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। युवा प्यार में इमोशन से बचें।
कन्या राशिफल: आपकी पर्सनैलिटी में एक चुम्बकत्व है। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
तुला राशिफल: शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।
वृश्चिक राशिफल: घर परिवार में प्रसन्ता का वातावरण होगा। व्यावसायिक सफलता से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
धनु राशिफल: आप परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो रहे हैं। राशि स्वामी गुरु को बेहतर करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
मकर राशिफल: जॉब को लेकर तनाव रहेगा। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक खिलाएं। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें।अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
कुंभ राशिफल: व्यवसाय में संघर्ष है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टमैटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सप्त अन्न का दान करें।
मीन राशिफल: व्यवसाय में धन लाभ है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। उच्चाधिकारियों को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। माता - पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। लव पार्टनर के साथ कुछ घंटे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited