Rudrabhishek On Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किस चीज से करना चाहिए? पंडित सुजीत जी महाराज से जानिए

Rudrabhishek On Mahashivratri 2024: रुद्राभिषेक कराने के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां आप जानेंगे रुद्राभिषेक किस चीज से कराना अच्छा होता है।

How To Do Rudrabhishek At Home

Rudrabhishek On Mahashivratri 2024

Rudrabhishek On Mahashivratri 2024: दिनांक 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। भगवान शिव जगत पिता हैं। माता पार्वती जगत माता हैं। शिव प्रारब्ध तक को मिटा सकते हैं। परम् ब्रम्ह शिव कुंडली के अकाल मृत्यु को मिटाकर दीर्घायु प्रदान करते हैं। भोलेनाथ प्रसन्न होते ही दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देते हैं। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित होते हैं। इस दिन तंत्र की सिद्धि प्राप्ति का दिवस भी है। इस पुनीत अवसर पर शिव उपासना से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। समस्त पाप नष्ट होते हैं। यहां आप जानेंगे शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर किस चीज से रुद्राभिषेक कराना चाहिए।

रुद्राभिषेक क्यों कराते हैं (Rudrabhishek Ke Fayde)

महाशिवरात्रि को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। परमपिता को प्रसन्न करने तथा मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक बहुत ही आवश्यक है।

रुद्राभिषेक किस चीज से करना चाहिए (How To Do Rudrabhishek Puja)

1-गाय के दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से संपन्नता आती है तथा मन में की गई मनोकामना पूर्ण होती है।
2-जो लोग रोग से पीड़ित हैं तथा प्रायः अस्वस्थ रहते हैं या किसी गंभीर महा बीमारी से परेशान हैं उनको कुशोदक से रुद्राभिषेक करना चाहिए। कुश को पीसकर गंगा जल में मिला लीजिए फिर भगवान शिव का नियम तथा श्रद्धा पूर्वक रुद्राभिषेक करें।
3-धन प्राप्ति के लिए देसी घी से रुद्राभिषेक करें।
4-निर्विध्न रूप से किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए तीर्थ स्थान के नदियों के जल से रुद्राभिषेक करें। इससे भक्ति भी प्राप्त होती है।मोक्ष तक की प्राप्ति पवित्र तीर्थों के जल से भगवान के अभिषेक से प्राप्त होता है।
5-गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से कार्य बाधाएं समाप्त होती हैं तथा वैभव और सम्पन्नता में वृद्धि होती है।
6-शहद से रुद्राभिषेक करने से जीवन के दुख समाप्त होते हैं तथा खुशियां आती हैं। वाहन व घर मिलता है।

रुद्राभिषेक कहां करें (Rudrabhishek Kha Karen)

किसी शिव मंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें या घर पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें।

इस दिन करें महामृत्युंजय मंत्र का जप (Mahamrityunjay Mantra Jaap Benefits)

इस दिन महामृत्युंजय मंत्र के जप से रोगों से मुक्ति मिलती है तथा व्यक्ति दीर्घायु होता है। गंभीर रोग से पीड़ित लोग निश्चित संख्या मवन शिवमंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान बैठाएं। इस प्रकार महाशिवरात्रि को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। निर्मल मन से की गई पूजा पर भगवान शिव मनोवांछित फलों को प्रदान करते हैं।

इस दिन कराएं अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ (Akhand Ramcharitmanas Paath)

भगवान शिव को श्री राम कथा बहुत प्रिय है।इस दिन किसी शिव मंदिर में अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ कराकर भंडारा कराएं।भगवान नाम का संकीर्तन करें-कलयुग में भगवान के नाम जप का बहुत महत्व है। ॐ नमः शिवाय मन्त्र का निरंतर जप करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited