Sakat Chauth 2024: सकट चौथ व्रत की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व यहां जानें

Sakat Kab Hai 2024: सकट चौथ का व्रत माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी के दिन रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए 2024 में सकट चौथ कब है।

Sakat Kab Hai 2024

Sakat Kab Hai 2024, Sakat Chauth 2024 Date And Time: 2024 में सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। इस व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। ये व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। इस व्रत में रात तक अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण किया जाता है। जानिए सकट चौथ 2024 तिथि और मुहूर्त।

सकट चौथ 2024 तारीख और मुहूर्त (Sakat 2024 Date And Time)

सकट चौथ- 29 जनवरी 2024, सोमवार
सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय - 09:10 PM
End Of Feed