Sankashti Chaturthi 2023 Date : कब है आश्विन मास की संकष्टी चतुर्थी? जान लें सही डेट और महत्व

Sankashti Chaturthi 2023: आश्विन मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से यश, धन, यश और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इनका व्रत करने से सारे विघ्नों का नाश होता है। आइए जानते हैं विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की तिथि, समय और महत्व के बारे में।

Sankashti Chaturthi

Sankashti Chaturthi 2023: नारद पुराण के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है। बप्पा की कृपा से कोई भी समस्या दूर हो सकती है। संकष्टी व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और चंद्रमा के निकलने के बाद ही समाप्त होता है। पूरे वर्ष में 12 संकष्टी व्रत रखे जाते हैं। आश्विन मास की संकष्टी चतुर्थी को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2023) कहा जाता है। इस दिन गौरी पुत्र गजानन की पूजा करने से यश, धन और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। आश्विन मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत नियमानुसार करना चाहिए, तभी इसका पूर्ण लाभ मिल पाता है। आइए जानते हैं आश्विन मास कीविघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त बारे में।
संबंधित खबरें

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2023 डेट ( Sankashti Chaturthi 2023 Date)

संबंधित खबरें
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी इस वर्ष आश्विन माह में सोमवार, 2 अक्टूबर 2023 को पड़ रही है। जैसा कि नाम से पता चलता है, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से साधक की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इससे जीवन में भाग्यशाली और खुशहाली आती है।
संबंधित खबरें
End Of Feed