Sankashti Chaturthi 2023: आज है संकष्टी चतुर्थी, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Sankashti Chaturthi 2023 Date: हर महीने की चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में कल यानी 1 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Sankashti Chaturthi 2023
Sankashti Chaturthi 2023: इस साल 1 नवंबर बेहद खास दिन है। इस दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का भी संयोग बन रहा है। सर्वथ सिद्धि योग 1 नवंबर को सुबह 6:33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 4:36 बजे तक रहेगा। अन्यथा शिव योग 1 नवंबर को दोपहर 2:07 बजे से शुरू होगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। ये व्रत करवा चौथ के दिन पड़ रहा है। इसलिए करवा चौथ के दिन शिव पार्वती की पूजा के साथ - साथ भगवान गणेश की भी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि ( Sankashti Chaturthi Puja Vidhi)

संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद पूजा घर को साफ करें और उसमें गंगा जल छिड़कें।
भगवान गणेश को वस्त्र पहनाएं और मंदिर में दीपक जलाएं।
भगवान गणेश को तिलक लगाएं और फूल चढ़ाएं।
End Of Feed