Sankranti September 2024 Date: सितंबर के महीने कब है संक्रांति, यहां जानिए डेट, गंगा स्नान शुभ मुहूर्त और महत्व

Sankranti September 2024: संक्रांति की तिथि हर महीने में आती है। ये वो तिथि होती है जब सूर्य देवता अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में संक्रांति कब है और इसके महत्व के बारे में।

Sankranti September 2024

Sankranti September 2024

Sankranti September 2024 Date : सनातन धर्म में संक्रांति तिथि को बहुत ही खास माना गया है। सितंबर के महीने की संक्रांति को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही महत्व है। इसके साथ ही इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस साल कन्या संक्रांति के दिन बहुत सारे शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में पूजा करना शुभ होता है। आइए जानें सितंबर के महीने में संक्रांति कब है और क्या है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त।

Sankranti September 2024 Kab Hai (सितंबर संक्रांति 2024 डेट )

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य ग्रह 16 सितंबर 2024 को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस कारण इस साल कन्या संक्रांति 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

Sankranti September 2024 Ganga Snan Muhurat (सितंबर संक्रांति गंगा स्नान मुहूर्त 2024)

कन्या संक्रांति के दिन महापुण्य काल शाम को 4 बजकर 22 मिनट से शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में रवि योग भी रहेगा। इस दिन आप इस समय में गंगा स्नान और दान कर सकते हैं। ये गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Sankranti September Puja Vidhi (सितंबर संक्रांति पूजा विधि)

  • कन्या संक्रांति के दिन सुबह गंगा स्नान करें।
  • फिर सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  • इस दिन सूर्य देवता को जल में लाल फूल, चावल डालकर चढ़ाएं।
  • कन्या संक्रांति के दिन सूर्य मंत्रों का जाप जरूर करें।
  • इस दिन सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए गुड़ का दान करें।

Sankranti September Importance (कन्या संक्रांति महत्व)

कन्या संक्रांति के दिन गंगा स्नान किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान को उत्तम फलदायी माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से साधक को हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना से व्यक्ति को हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited