International Youth Day 2024: युवाओं के लिए 5 सबसे पावरफुल संस्कृत मंत्र, जो दिलाएंगे अपार सफलता
International Youth Day 2024, Sanskrit Mantras For Youth: हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करना है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि किसी भी देश का युवा उस देश के विकास का मुख्य आधार होता है। ऐसे में इस अवसर पर हम 5 पावरफुल मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जो युवाओं को सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।



International Youth Day 2024, Sanskrit Mantras For Students Or Youth
International Youth Day 2024, Sanskrit Mantras For Students Or Youth: सनातन धर्म में मंत्र जाप के अनेकों फायदे बताए गए हैं। कहते हैं इससे मनुष्य का शरीर और आत्मा शुद्ध रहती है। नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती। स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। जिससे किसी भी काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। देश के युवा अपने मार्ग से भटके नहीं इसके लिए उन्हें हर रोज इन पांच मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।
Sanskrit Mantras For Youth (युवाओं के लिए मंत्र)1. युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाएगा ये मंत्र
'भवानी शंकरौ वन्दे श्रद्धा विश्वासरूपिणौ'.
2. भय से मुक्ति दिलाएगा ये मंत्र
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, अनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।
मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।
3. बुद्धि के विकास के लिए जपे ये मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.
4. धन और विद्या की प्राप्ति के लिए मंत्र
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥
5. सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र
ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।
इस मंत्र में ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी की वंदना के साथ सभी नवग्रह की शांति के बारे में कहा गया है.
मंत्र पढ़ने की विधि (Mantra Jaap Vidhi)
मंत्र जाप के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना जाता है। सबसे पहले स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर पूजा के स्थान पर एक साफ आसन बिछा लें। इसके बाद पालथी मारकर बैठ जाएं। फिर सच्चे मन से मंत्रों का जाप करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
Rudrabhishek Puja Samagri List: रुद्राभिषेक पूजा सामग्री लिस्ट, जानिए इस पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा
Rudrabhishek Samagri, Vidhi, Mantra: रुद्राभिषेक पूजा विधि, मंत्र, सामग्री लिस्ट, महत्व समेत सबकुछ यहां जानें
Rudrabhishek Vidhi, Mantra: घर पर कैसे कराएं रुद्राभिषेक, यहां जानें विधि, पूजन सामग्री और मंत्र से जुड़ी जानकारी
Mahashivratri Rudrabhishek Time 2025: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कैसे करें? यहां आप जानेंगे इसकी सामग्री लिस्ट, पूजा विधि, मंत्र, महत्व समेत संपूर्ण जानकारी
Shivratri Bhajan: ये हैं भगवान भोलेनाथ के फेमस और सुपरहिट भजन, सुनते ही शिवमय हो जाएगा तन-मन और जीवन
YRKKH Spoiler 25 February: सौतन को जिंदा देख विद्या को लगा झटका, शिवानी को परिवार का हिस्सा बनाएगा अरमान
Barabanki Accident: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए तीन भाई, दो की मौत
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के व्रत में कौन-कौन से फल खा सकते हैं? जानें फास्टिंग के दौरान फ्रूट्स खाने के गजब फायदे
UP Board Exam 2025: पहले ही दिन यूपी बोर्ड के 2.72 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, 14 पर केस दर्ज
Khunti Gangrape: झारखंड के खूंटी में हैवानियत की हद पार, पांच लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी हिरासत में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited