Satyanarayan Bhagwan Ki Aarti: शरद पूर्णिमा की पूजा में जरूर शामिल करें भगवान सत्यनारायण की आरती, यहां देखें पूरे लिरिक्स

Satyanarayan Bhagwan Ki Aarti: ओम जय लक्ष्मीरमणा... भगवान सत्यनारायण की आरती सबसे प्रसिद्ध आरतियों में से एक है। मान्यता है जो भी भक्त इस आरती को सच्चे मन से करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां देखें भगवान सत्यनारायण की आरती के लिरिक्स।

Satyanarayan Bhagwan Ki Aarti

Satyanarayan Bhagwan Ki Aarti Lyrics

Satyanarayan Bhagwan Ki Aarti (भगवान सत्यनारायण की आरती): जब भी भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है तो उनकी आरती अवश्य पढ़ी जाती है। मान्यता है कि आरती पढ़ने से कोई भी पूजा संपन्न हो जाती है और उसका पूर्ण फल प्राप्त होता है। वैसे तो भगवान सत्यनारायण की आरती कभी भी की जा सकती है लेकिन कुछ विशेष मौकों पर इस आरती को जरूर करना चाहिए। जैसे भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने के बाद और पूर्णिमा के दिन। यहां देखें सत्यनारायण जी की आरती के लिरिक्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में।

श्री सत्यनारायण जी आरती हिंदी में लिखित (Satyanarayan Ji Ki Aarti)

ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी जय लक्ष्मीरमणा |
सत्यनारायण स्वामी ,जन पातक हरणा || जय लक्ष्मीरमणा
रत्नजडित सिंहासन , अद्भुत छवि राजें |
नारद करत निरतंर घंटा ध्वनी बाजें ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी....
प्रकट भयें कलिकारण ,द्विज को दरस दियो |
बूढों ब्राम्हण बनके ,कंचन महल कियों ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
दुर्बल भील कठार, जिन पर कृपा करी |
च्रंदचूड एक राजा तिनकी विपत्ति हरी ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
वैश्य मनोरथ पायों ,श्रद्धा तज दिन्ही |
सो फल भोग्यों प्रभूजी , फेर स्तुति किन्ही ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
भाव भक्ति के कारन .छिन छिन रुप धरें |
श्रद्धा धारण किन्ही ,तिनके काज सरें ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
ग्वाल बाल संग राजा ,वन में भक्ति करि |
मनवांचित फल दिन्हो ,दीन दयालु हरि ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
चढत प्रसाद सवायों ,दली फल मेवा |
धूप दीप तुलसी से राजी सत्य देवा ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
सत्यनारायणजी की आरती जो कोई नर गावे |
ऋद्धि सिद्धी सुख संपत्ति सहज रुप पावे ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी.....
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी जय लक्ष्मीरमणा|
सत्यनारायण स्वामी ,जन पातक हरणा ॥ जय लक्ष्मीरमणा

Satyanarayan Puja Aarti In English

Om Jai Lakshmi Ramana, Swami Jai Lashmi Ramana |
Satyanarayan Swami, Satyanarayan Swami, Jan Patak Harana || Jai Lakshmi Ramana
Ratan Ja Rat Singhasan, Adhbut Chabee Rajey, Swami Adhbut Chabee Rajey |
Narad Kahat Niranjan, Narad Kahat Niranjan, Ghanta dhun bhajey ||
Jai Lakshmi Ramana .....1
Pragat Bhaye Kali Karan, Dwij Ko Daras Diya Swami Dwij Ko Daras Diya |
Budha Brahman Bankey, Budha Brahman Bankey, Kanchan Mahal Kiya ||
Jai Lakshmi Ramana .....2
Durbal Bhil Kathier, Jan Par Kripa Karey Swami Jan Par Kripa Karey |
Chandra Choor Ik Raja, Chandra Choor Ik Raja, Jinaki Vipat Hare ||
Jai Lakshmi Ramana......3
Vaishya Manorath Payo, Shradha Uj Dini Swami Shradha Uj Dini |
So Fal Bhogyo Prabhuji, So Fal Bhogyo Prabhuji, Fer Ustati Kini ||
Jai Lakshmi Ramana.......4
Bhav Bhakti Ke Karan, Chhin Chhin Roop Dharya Swami Chhin Chhin Roop Dharya |
Sharda Dharan Kini, Sharda Dharan Kini, Tin Ka Karj Sarya ||
Jai Lakshmi Ramana.......5
Gwal Bal Sang Raja, Ban Mein Bhagti Karey Swami Ban Mein Bhagti Karey |
Man Vanchit Fal Dino, Man Vanchit Fal Dino, Deen Dayal Harey ||
Jai Lakshmi Ramana.......6
Charhat Prasad Sawayo, Kadali Fal Mewa Swami Kadali Fal Mewa |
Doop Deep Tulsi Se, Doop Deep Tulsi Se, Raje Sat Deva||
Jai Lakshmi Ramana........7
Shri Satya Narayan Ji Ki Aarti jo koi gaa~vey Swami jo koi gaa~vey |
Kahat Shivanand Swami, Kahat Shivanand Swami Man Vanchhit Fal Pave ||
Jai Lakshmi Ramana........8
Om Jai Lakshmi Ramana, Swami Jai Lashmi Ramana |
Satyanarayan Swami, Satyanarayan Swami, Jan Patak Harana || Jai Lakshmi Ramana

भगवान सत्यनारायण की आरती के लाभ

भगवान सत्यनारायण की आरती करने से घर में नकारात्मकता नहीं रहती। घर के लोगों में आपसी प्यार बना रहता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बरसने लगती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited