Sawan 2024: शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है सावन का महीना, जानिए इस महीने का धार्मिक महत्व

Sawan Month 2024: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस महीने में शिव भक्त बहुत ही उत्साह के साथ शिव जी की भक्ति करते हैं। इस महीने धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन महीने के धार्मिक महत्व के बारे में।

Sawan Month 2024
Sawan Month 2024: सावन का महीना हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से शुरू होता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी। सावन के महीने का इंतजार शिव भक्त पूरे सालभर करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों की इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। सावन का महीने भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए समर्पित होता है। इस दौरान शिव की भक्ति करने से और जप, तप करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार का व्रत बहुत ही लाभप्रद होता है। सावन महीने को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र मास माना गया है। शास्त्रों में इस महीने का विस्तार से वर्णन किया गया है, लेकिन सावन माह का केवल धार्मिक ही महत्व नहीं है बल्कि इस महीने का वैज्ञानिक महत्व भी है। आइए जानते हैं इस महीने के धार्मिक महत्व के बारे में।

सावन महीने का धार्मिक महत्व

सावन मास को सनातन धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस समय में भगवान विष्णु चार मास के लिए पाताल लोक में विश्राम के लिए चले जाते हैं। इस कारण सावन के दौरान इस संसार का भार भगवान शिव पर होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था। मंथन के समय समुद्र में से जो विष निकला था। उसको भगवान ने अपने कंठ में धारण कर लिया। इसके कारण शिव जी का कंठ नीला हो गया। इसी पावन महीने ने देवी सती ने जब पार्वती के रूप में जन्म लिया था। तब शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उसके बाद शिव और पार्वती का मिलन हुआ था। इस सब कारण से सावन का महीना इतना खास हो गया है। इस महीने में शिव की पूजा करने से शिव का आशीर्वाद सदा अपने भक्तों पर बना रहता है।

सावन महीने का वैज्ञानिक महत्व

सावन के मास का केवल धार्मिक ही महत्व नहीं है, इस महीने का अपना वैज्ञानिक महत्व भी है। विज्ञान के अनुसार शरीर के पाचन तंत्र का काम सूर्य के द्वारा किया जाता है और सावन के महीना बरसात होता है। इस समय में सूर्य कम ही नजर आते हैं। जिसकी वजह से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और मानसून से होने वाली बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण सावन के महीने में हमें अपने पाचन तंत्र को विश्राम देने की जरूरत होती है। इसी वजह से सावन महीने में मांस, मछली, पत्तेदार सब्जियां और मदिरा पान करने की मनाही होती है। जिससे हमारा पाचन तंत्र ठीक रहे।

कब से कब तर रहेगा सावन का महीना 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 को सोमवार के दिन से हो रही है। वहीं इस महीने का समापन सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को यानि 19 अगस्त को होगा। ये पूरा एक महीना शिव जी पूजा के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस महीने में सावन के सोमवार का व्रत रखने से व्रती को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
End Of Feed