Sawan Month 2024 Calendar: सावन कब से शुरू है, नोट करें श्रावण मास में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर

Sawan Month 2024 Start Date, Calendar, Festivals: पंचांग अनुसार इस साल सावन 22 जुलाई से लग रहा है। इस महीने में सावन सोमवार समेत कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ते हैं। चलिए जानते हैं सावन महीने के व्रत-त्योहार का कैलेंडर।

Sawan Month 2024 Calendar

Sawan 2024 Festival Calendar

Sawan Month 2024 Start Date, Calendar, Festivals: श्रावण महीना यानी सावन का महीना इस साल 22 जुलाई से लग रहा है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2024) के दिन होगी। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024 Date) का त्योहार भी मनाया जाता है। पंचांग अनुसार सावन में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ते हैं। जैसे सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat 2024), शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2024), हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024 Date), नाग पंचमी (Nag Panchami 2024 Date), प्रदोष व्रत इत्यादि। ये महीना भगवान शिव की अराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। यहां आप देखेंगे सावन में पड़ने वाले व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर।

सावन महीने का कैलेंडर 2024 (Sawan Month Festival Calendar 2024)

पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई 2024
गजानन संकष्टी चतुर्थी- 24 जुलाई 2024
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 27 जुलाई 2024
सावन का दूसरा सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024
दूसरा मंगला गौरी व्रत- 30 जुलाई 2024
कामिका एकादशी- 31 जुलाई 2024
प्रदोष व्रत (कृष्ण)- 1 अगस्त 2024
श्रावण शिवरात्रि- 2 अगस्त 2024
हरियाली अमावस्या- 4 अगस्त 2024
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त 2024
हरियाली तीज- 7 अगस्त 2024
विनायक चतुर्थी- 8 अगस्त 2024
नाग पंचमी- 9 अगस्त 2024
कल्की जयंती- 10 अगस्त 2024
तुलसीदास जयंती- 11 अगस्त 2024
चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त 2024
श्रावण पुत्रदा एकादशी- 16 अगस्त 2024
शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)- 17 अगस्त 2024
रक्षा बंधन, पांचवां सावन सोमवार व्रत, श्रावण पूर्णिमा और संस्कृत दिवस- 19 अगस्त 2024

सावन महीने का महत्व

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है। ये महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है। कहते हैं जो भक्त सावन के पूरे महीने में शिव जी की सच्चे मन से भक्ति करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited