Sawan 2024: सावन कब खत्म होगा, आखिरी सोमवार व्रत कब पड़ेगा, शिवरात्रि कब है, जानिए सारी जानकारी यहां

Sawan 2024: भगवान शिव की पूजा-अर्चना का सबसे खास महीना सावन शुरू हो गया है। यहां आप जानेंगे सावन कब खत्म होगा, सावन शिवरात्रि कब पड़ेगी, सावन का अंतिम सोमवार कब है, सावन का महत्व क्या है, सावन में शिव की पूजा कैसे की जाती है। सावन से जुड़े हर एक सवाल का जवाब मिलेगा यहां।

Sawan 2024 Start, Sawan Somwar 2024

Sawan 2024 Date: सावन हिंदू वर्ष का पांचवां महीना होता है जो आषाढ़ के बाद आता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। श्रावण मास शुरू होते ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। इस दौरान हजारों कावड़िए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने के लिए निकलते हैं। इसके अलावा इस महीने में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। कहते जो भक्त श्रावण सोमवार व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही इस महीने में पड़ने वाली नाग पंचमी और सावन शिवरात्रि भी काफी खास होती है। यहां हम आपको बताएंगे सावन महीने से जुड़ी हर एक जानकारी।
सावन 2024 प्रारंभ और समापन (Sawan 2024 Start Date And End Date)
इस साल सावन 22 जुलाई के शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त को होगी। खास बात ये है कि इस बार सावन का प्रारंभ और समापन दोनों ही सोमवार के दिन हो रहा है।
End Of Feed