Sawan Jal Date 2023: सावन में कावड़ जल कब चढ़ेगा? जानिए जलाभिषेक की सही डेट और मुहूर्त

Sawan Jal Date 2023: सावन का महीना शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने कावड़िए कावड़ में गंगाजल लेकर आते हैं और उससे शिवलिंग का जलाभिषेक (Sawan Jal Abhishek 2023) करते हैं। जानिए कब है सावन शिवरात्रि 2023 (Sawan Shivratri 2023) और सावन में कावड़ जल कब चढ़ेगा (Kawad Jal Date 2023)।

sawan jal date 2023

Sawan Shivratri Jal Date 2023: सावन में जल कब चढ़ेगा

Sawan Jal Date 2023: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मलमास (Malmas 2023) लगने के कारण इस साल ये महीना पूरे 59 दिनों का होगा। जिस कारण इस श्रावण मास में 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023), 9 मंगला गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat 2023), 4 प्रदोष व्रत और 2 शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) पड़ेंगी। सावन के महीने में कावड़ यात्रा (Kawad Yatra 2023) निकालने की भी परंपरा है। इस दौरान कावड़िए अपनी कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं और उससे भगवान शिव का जलाभिषेक (Sawan Jal Kab Hai 2023) करते हैं। जानिए सावन शिवरात्रि जलाभिषेक (Sawan Shivratri Jal Date 2023) की क्या रहेगी डेट और मुहूर्त।

सावन में शिवलिंग के जलाभिषेक का महत्व (Significance of Jalabhishek of Shivling in Sawan)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब दुनिया को बचाने के लिए समुद्र मंथन से निकले विष का भगवान शिव ने पान कर लिया था। तब उस विष को पीकर उनका शरीर जलने लगा था। भगवान शिव को इस कष्ट से मुक्ति दिलाने के लिए सभी देवताओं ने उनका जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। जिससे भगवान शिव को राहत मिली। कहते हैं इसी दिन से सावन महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा आरंभ हो गई जिसके बाद इसे कांवड़ यात्रा का नाम दिया गया।

सावन में जल कब चढ़ेगा? (Sawan Jal Date 2023)

ज्योतिष के अनुसार सावन का हर दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है। अगर किसी खास दिन पर आप जलाभिषेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सावन सोमवार, प्रदोष व्रत या शिवरात्रि का दिन चुन सकते हैं। हालांकि ज्यादातर कावड़िए जल चढ़ाने के लिए सावन शिवरात्रि का दिन ज्यादा उत्तम मानते हैं। बता दें इस बार सावन में दो शिवरात्रि पड़ेंगी। एक 15 जुलाई को दूसरी 14 अगस्त को पड़ेगी। कावड़ जल चढ़ाने के लिए 15 जुलाई वाली शिवरात्रि ज्यादा शुभ बताई जा रही है।

सावन शिवरात्रि जल डेट 2023 (Sawan Shivratri Jal Date 2023)

सावन शिवरात्रि 15 जुलाई 2023, रविवार
निशिता काल पूजा समय12:07 ए एम से 12:48 ए एम, जुलाई 16
अवधि41 मिनट
शिवरात्रि पारण समय 05:33 ए एम से 03:54 पी एम
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय07:21 पी एम से 09:54 पी एम
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय09:54 पी एम से 12:27 ए एम, जुलाई 16
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय12:27 ए एम से 03:00 ए एम, जुलाई 16
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय03:00 ए एम से 05:33 ए एम, जुलाई 16
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भजुलाई 15, 2023 को 08:32 पी एम बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्तजुलाई 16, 2023 को 10:08 पी एम बजे

जलाभिषेक के लिए सावन शिवरात्रि क्यों मानी गई है खास (Sawan Shivratri Importance)

हिंदू पंचांग अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में पूजा जाता है और श्रावण माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहते हैं। क्योंकि सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है ऐसे में इस महीने में पड़ने वाले शिवरात्रि का ज्यादा महत्व माना जाता है। यही वजह है कि शिव के भक्त जलाभिषेक करने के लिए श्रावण शिवरात्रि का दिन चुनते हैं। कहते हैं शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited