Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye: सावन के व्रत में क्‍या आम और नमक खा सकते हैं, जानें श्रावण मास के व्रत में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं

Sawan Somvar Vrat Me Kya Khana Chahiye (सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए): सावन सोमवार व्रत में फलाहार करना चाहिए। अन्न का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस व्रत में मौसमी फल खा सकते हैं। लेकिन क्या सावन सोमवार में नमक खा सकते हैं। यहां आप जानेंगे सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Sawan Somwar Vrat Me Kya Khana Chahiye

Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye (सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं): आज दूसरासावन सोमवार व्रत है। इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। तो आपको बता दें सावन सोमवार व्रत में आप फलाहार ले सकते हैं। लेकिन अन्न का सेवन भूलकर भी नहीं करना है। कई लोग इस व्रत में शाम में भोजन कर लेते हैं तो कई लोग पूरे दिन फलाहार पर रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए।

सावन सोमवार व्रत में क्या खा सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye)

  • मौसमी फल जैसे केला, सेब और आम।
  • दूध, दही, छाछ और लस्सी।
  • कच्चा नारियल और नारियल पानी।
  • व्रत खोलते समय लौकी या कद्दू के सब्जी।
  • साबूदाने की खिचड़ी या खीर।
  • उबले हुए आलू, आलू की टिक्की या हलवा।
  • सिंघाड़ा आटा और कुट्टू आटा।
  • मखाने और ड्राई फ्रूट्स।
  • चाय और कॉफी।

सावन सोमवार व्रत में नमक खा सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Namak Kha Sakte Hai)

सावन सोमवार व्रत में साधारण नमक नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे को ज्यादातर लोग इस व्रत में किसी भी तरह का नमक नहीं खाते हैं। लेकिन अगर बिना नमक के आपके लिए व्रत रखना मुश्किल है तो आप सेंधा नमक का प्रयोग करें।
End Of Feed
अगली खबर