Sawan Ki Shivratri 2023: शिव भक्तों के लिए गुड न्यूज, इस सावन दो बार मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए डेट और मुहूर्त
Sawan Ki Shivratri 2023: सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू होगा। खास बात ये है कि इस बार सावन में 8 सोमवार (Sawan Somvar Vrat 2023) ही नहीं बल्कि 2 शिवरात्रि (Shivratri 2023) का अद्भुत संयोग भी बनेगा। जानिए सावन की शिवरात्रि की डेट और मुहूर्त।



Sawan Shivratri 2023 Date: सावन की शिवरात्रि कब है 2023
Sawan Ki Shivratri Kab Hai 2023: वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में आती है लेकिन सावन की शिवरात्रि (Shivratri 2023) का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है जिस वजह से सावन में दो बार शिवरात्रि (Sawan Shivratri Kab Hai 2023) पर्व मनाया जाएगा। दरअसल हर तीन साल में आने वाला अधिकमास इस बार सावन (Sawan 2023) के महीने में ही लगेगा। जिसके कारण सावन महीना एक नहीं बल्कि दो महीने लंबा होगा। यही वजह है कि सावन 2023 में 8 सोमवार होने के साथ-साथ दो बार शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) पर्व भी मनाया जाएगा। जानिए सावन शिवरात्रि की डेट और मुहूर्त (Sawan Shivratri 2023 Date)।
सावन शिवरात्रि क्यों है खास (Sawan Shivratri Significance)
शिवरात्रि पर्व वैसे तो हर महीने की कृष्ण त्रयोदशी को पड़ता है लेकिन सावन की शिवरात्रि का खास ही महत्व माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शिवरात्रि भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में आती है। इसलिए इस शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है। सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं। इतना ही नहीं कई भक्त इस दिन हरिद्वार, गौमुख व गंगोत्री, काशी विश्वनाथ आदि से पवित्र गंगा जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।
सावन में शिवरात्रि कब है 2023 (Sawan Shivratri Kab Hai 2023)
सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई दिन शनिवार को पड़ेगी। पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 15 जुलाई की रात 11:21 PM से देर रात 12:04 AM तक रहेगा। जानिए शिवरात्रि पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त...
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:24 PM से 09:03 PM
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:03 PM से 11:43 PM
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 11:43 PM से 02:22 AM, जुलाई 16
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 02:22 AM से 05:01 AM, जुलाई 16
- 16 जुलाई को शिवरात्रि व्रत पारण समय - 05:01 AM से 03:03 PM
सावन 2023 की दूसरी शिवरात्रि कब है (Sawan 2023 Second Shivratri Date)
सावन की दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त दिन सोमवार को पड़ेगी। खास बात ये है कि इस दिन सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 11:19 PM से 12:03 AM, अगस्त 15 तक रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
Aaj Ka Panchang 3 April 2025: पंचांग से जानें चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल के बारे में
Navratri 2025 6th Day Maa Katyayani Aarti, Katha: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, जानें इस दिन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा और आरती के बारे में
Ram Navami 2025 Date And Puja Vidhi: राम नवमी कब है 6 या 7 अप्रैल? यहां से जानें राम जन्मोत्सव की सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Hanuman Jayanti 2025 Date: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Panchang 2 April 2025: पंचांग से जानिए चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल के बारे में
वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा ने रात 2 बजे दी मंजूरी; पक्ष और विपक्ष में कितने वोट पड़े? जानिए सबकुछ
Who Won Yesterday IPL Match (2 April 2025), RCB vs GT: कल का मैच कौन जीता? Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच में गुजरात ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Delhi Pollution: 'दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन होंगे शुरू'
मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा कॉल, कॉलर ने दावा किया कि 'वो कसाब का भाई बोल रहा है'
ऑफिस है या कैदखाना! इस कंपनी के कर्मचारी न इस्तेमाल कर सकते हैं फोन और न ले सकते हैं टॉयलेट ब्रेक, खाने पर भी गजब की सख्ती
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited